फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 UAE player Aayan Afzal Khan trips faceplants on boundary Eoin Morgan Share Video Watch

T20 World Cup: आउट होने के बाद बाउंड्री पर मुंह के बल गिरा यूएई का बल्लेबाज, इयॉन मोर्गन ने शेयर किया वीडियो

Sun, 16 Oct 2022 06:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया) Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Oct 2022 06:40 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन दोनों मुकाबलों के दौरान कई रोचक पल देखने के मिले। इनमें एक यूएई के बल्लेबाज अयान अफजल खान का बाउंड्री पर गिरना शामिल है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 UAE player Aayan Afzal Khan trips faceplants on boundary Eoin Morgan Share Video Watch
बाउंड्री पर गिरे अफजल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। रविवार (16 अक्तूबर) को उद्घाटन मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर उलटफेर किया। वहीं, दूसरे मैच में नीदरलैंड ने यूएई को हरा दिया। पहले दिन दोनों मुकाबलों के दौरान कई रोचक पल देखने के मिले। इनमें एक यूएई के बल्लेबाज अयान अफजल खान का बाउंड्री पर गिरना शामिल है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दूसरे मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20वें ओवर में उसके बल्लेबाज अयान अफजल खान आउट हुए। अफजल ने सात गेंद पर पांच रन बनाए। उन्हें फ्रेड क्लासेन ने टॉम कूपर के हाथों कैच कराया। अफजल आउट होने के बाद जब पवेलियन लौट रहे थे तब उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। वह बाउंड्री लाइन पर मुंह के बल गिर गए।

ये भी पढ़ें: UAE vs NED T20: टी20 विश्व कप में नीदरलैंड का विजयी आगाज, रोमांचक मैच में यूएई को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अफजल जब आउट होकर जा रहे थे तब उन्होंने अपने कपड़े को ठीक करने की कोशिश की। इस दौरान वह बाउंड्री लाइन को देखना भूल गए। उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया। वह सामने की ओर मुंह के बल गिर गए। इसका वीडियो इंग्लिश फैंस क्लब बार्मी-आर्मी ने शेयर किया। बार्मी-आर्मी के ट्वीट को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयॉन मोर्गन ने रिट्वीट किया।



विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में नीदरलैंड ने सात विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 23 रन मैक्स ने बनाए। उनके अलावा कोलिन ने 17 और कप्तान एडवर्ड्स ने 16 रन की नाबाद पारी खेली। यूएई के लिए जुनैद सिद्दिकी ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed