फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Team India star all rounder Ravindra Jadeja set to miss the T20 World Cup in Australia

T20 World Cup: भारत को झटका, रवींद्र जडेजा एशिया कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर, घुटने की कराएंगे सर्जरी

Sat, 03 Sep 2022 07:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Sep 2022 07:44 PM IST
सार

माना जा रहा है कि जडेजा के घुटने की समस्या लंबे समय से है। पिछले एक साल में देखें तो वह बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गेंदबाजी उनके लिए अब दूसरी प्राथमिकता है। गेंदबाजी के समय सामने की ओर पैर रखने के समय घुटने पर ज्यादा भार पड़ता है। इसका असर उनकी चोट पर हुआ है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Team India star all rounder Ravindra Jadeja set to miss the T20 World Cup in Australia
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे। एशिया कप से बाहर हो चुके इस अनुभवी खिलाड़ी को दाएं घुटने में चोट लगी है। अब उनकी एक बड़ी सर्जरी होने की उम्मीद है। ऐसे में वह अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद जडेजा तीन-चार महीनों के लिए बाहर हो सकते हैं। ठीक होने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Team India star all rounder Ravindra Jadeja set to miss the T20 World Cup in Australia
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ एशिया कप के पहले दो मैच में टीम को संतुलित करने वाले जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस 33 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी की अनुपस्थिति रोहित शर्मा की टीम के लिए एक बड़ा झटका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Team India star all rounder Ravindra Jadeja set to miss the T20 World Cup in Australia
जडेजा और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दो ओवर में 11 रन दिए थे। उसके बाद बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की थी। जडेजा ने 29 गेंद पर महत्वपूर्ण 35 रन बनाए थे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिए थे।
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Team India star all rounder Ravindra Jadeja set to miss the T20 World Cup in Australia
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
समाचार एजेंसी पीटीआई से बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, "जडेजा के दाहिने घुटने की चोट काफी गंभीर है। उनके घुटने की एक बड़ी सर्जरी होने वाली है और वह अनिश्चित काल के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। इस समय अगर कोई एनसीए की मेडिकल टीम के आकलन के अनुसार बात करता है तो वह नहीं बता सकता कि जडेजा कब तक टीम वापसी करेंगे।''

T20 World Cup 2022 Team India star all rounder Ravindra Jadeja set to miss the T20 World Cup in Australia
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि जडेजा के घुटने की समस्या लंबे समय से है। पिछले एक साल में देखें तो वह बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गेंदबाजी उनके लिए अब दूसरी प्राथमिकता है। गेंदबाजी के समय सामने की ओर पैर रखने के समय घुटने पर ज्यादा भार पड़ता है। इसका असर उनकी चोट पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed