{"_id":"634c12e04131051f25181cff","slug":"t20-world-cup-2022-mohammad-amir-record-broken-after-13-years-uae-player-aayan-afzal-khan-created-history","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 13 साल बाद टूटा मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाड़ी ने रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: 13 साल बाद टूटा मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Sun, 16 Oct 2022 07:49 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:49 PM IST
सार
यूएई के अयान अफजल खान ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। अफजल खान टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर और अयान अफजल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में रविवार (16 अक्तूबर) को टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हुआ। पहले ही दिन टूर्नामेंट का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। यूएई के अयान अफजल खान ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। अफजल खान टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
अफजल ने 16 साल 335 दिन की आयु में टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। उनके लिए बल्ले से यह मैच यादगार नहीं रहा। अफजल सात गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गेंदबाजी में उन्होंने जरूर प्रभावित किया। तीन ओवर में 15 रन देकर उन्होंने एक सफलता हासिल की। अफजल की टीम यूएई को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: UAE vs NED T20: टी20 विश्व कप में नीदरलैंड का विजयी आगाज, रोमांचक मैच में यूएई को तीन विकेट से हराया
ये भी पढ़ें: UAE vs NED T20: टी20 विश्व कप में नीदरलैंड का विजयी आगाज, रोमांचक मैच में यूएई को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर भी हारे थे पहला मैच
आमिर की बात करें तो उन्होंने 17 साल 55 दिन की आयु में टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था। अफजल की तरह ही उन्हें भी टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में सफलता हासिल नहीं हुई थी। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी। आमिर ने उस मैच में तीन ओवर में 31 रन लुटाए थे। उन्हें एक सफलता मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया
| खिलाड़ी | देश | उम्र | साल |
| अयान अफजल खान | यूएई | 16 साल 335 दिन | 2022 |
| मोहम्मद आमिर | पाकिस्तान | 17 साल 55 दिन | 2009 |
| राशिद खान | अफगानिस्तान | 17 साल 170 दिन | 2016 |
| अहमद शहजाद | पाकिस्तान | 17 साल 196 दिन | 2009 |
| जॉर्ज डॉकरेल | आयरलैंड | 17 साल 282 दिन | 2010 |
ये भी पढ़ें: SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया
112 रन पर ही सिमटी यूएई की टीम
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। नीदरलैंड ने सात विकेट खोकर 19.5 ओवर में 112 रन बनाकर मैच को जीत लिया। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 23 रन मैक्स ने बनाए। उनके अलावा कोलिन ने 17 और कप्तान एडवर्ड्स ने 16 रन की नाबाद पारी खेली। यूएई के लिए जुनैद सिद्दिकी ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।