फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Iftikhar Ahmed hit longest six of this World Cup 106 metres, memes on social media

T20 World Cup: 'चाचा' इफ्तिखार ने जड़ा इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Fri, 04 Nov 2022 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Nov 2022 11:06 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाए। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एकबार फिर फेल रहे। इसके बाद इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की पारियों ने पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इफ्तिखार ने 51 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने ट्रॉफी जीतने की दावेदार मानी जा रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 33 रन से हरा दिया। इस जीत से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रुप दो में पाकिस्तान की टीम फिलहाल चार मैचों में चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम चार मैचों में पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम चार मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप दो में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब भारत को जिम्बाब्वे से ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलना है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो ग्रुप दो में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, अगर टीम हारती है तो उसके और पाकिस्तान के बीच नेट रन रेट का खेल आएगा। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज का मैच जीतना होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को हर हाल में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच जीतना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम हारती है और पाकिस्तान बांग्लादेश को हराने में कामयाब रहता है तो पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

Image
फोटो क्रेडिट: ICC

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाए। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एकबार फिर फेल रहे। इसके बाद इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की पारियों ने पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इफ्तिखार ने 51 रन की पारी खेली। वहीं, शादाब ने 52 रन बनाए। इफ्तिखार की इस वर्ल्ड कप से पहले खूब आलोचना हो रही थी। उनकी उम्र की वजह से उनका मजाक उड़ाया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इफ्तिखार ने कई शानदार शॉट्स लगाए। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया, जो कि इस वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे लंबा छक्का है। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के 104 मीटर लंबे छक्के को पीछे छोड़ा। मिलर ने यह छक्का भारत के खिलाफ लगाया था। इफ्तिखार के ऐसा करते ही सोशल मीडिया पर 'इफ्तिखार चाचा' ट्रेंड करने लगा। इस पर कई मीम्स भी शेयर किए गए।

पाकिस्तान के 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। बारिश की वजह से मैच को 14 ओवर का कर दिया गया था और दक्षिण अफ्रीका को 142 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका की टीम 14 ओवर में नौ विकेट पर 108 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed