{"_id":"618378392d88c721a20c3fc1","slug":"t20-world-cup-2021-ind-vs-afg-team-india-vice-captain-rohit-sharma-said-everyone-saw-r-ashwin-quality-against-afghanistan-he-understands-his-bowling","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अश्विन की कातिलाना गेंदबाजी देख गदगद हुए हिटमैन रोहित, कहा- वह उनकी गेंदबाजी को समझते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: अश्विन की कातिलाना गेंदबाजी देख गदगद हुए हिटमैन रोहित, कहा- वह उनकी गेंदबाजी को समझते हैं
Thu, 04 Nov 2021 11:35 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 04 Nov 2021 11:35 AM IST
सार
टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में आर अश्विन ने कंजूसी दिखाते हुए च3र ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन दिए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने अश्विन की गेंदाबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह क्लालिटी गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सयुंक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में बुधवार को 33वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। अबू धाबी में हुए इस मुकाबले में भारत ने विपक्षी टीम पर 66 रनों से जीत दर्ज करने के बाद सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अफगानिस्तान के विरुद्ध टीम इंडिया को मैच जिताने में रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अलावा आर अश्विन ने भी कसी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने अश्विन की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
क्वालिटी गेंदबाज हैं अश्विन
मैच के बाद रोहित शर्मा ने आर अश्विन की प्रशंसा करते हुए कहा, आज आपने उनकी क्वालिटी देखी, इसमें कोई संदेह नहीं वह गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने अब तक बहुत क्रिकेट खेली है और ढेरों विकेट लिए हैं, उन्होंने भारत के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट खेली है, वह जानते थे कि यह उनके लिए चुनौती है क्योंकि वह तीन या चार साल के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे, लेकिन वह आईपीएल में लगातार खेले और शानदार गेंदबाजी की, वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेने का विकल्प हैं, उन्हें किसी भी समय आप गेंद दीजिए वह विकेट आउट करते हैं।
विज्ञापन
रोहित ने आगे कहा, वह ऐसे गेंदबाज नहीं जो केवल छह गेंदें डालें, वह हमेशा विकेट की तलाश में रहते हैं, जब आप ऐसे किसी गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में रखते हो तो इससे आपको लाभ मिलता है, यही उनकी गुणवत्ता है, वह उनकी गेंदबाजी को अच्छी तरह से समझते हैं और उन्होंने आईपीएल में बेहतर गेंदबाजी की, वह अच्छी फॉर्म में हैं, इस बात से खुश हूं कि उन्होंने आज भारत की जीत में अपना योगदान दिया, मुझे उम्मीद है कि वह आगामी मैच में इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
अश्विन ने दिखाई कंजूसी
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में अश्विन सबसे ज्यादा कंजूस गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन दिए और दो विकेट भी झटके। उनकी गेदों के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। अश्विन की चार साल के लंबे अंतराल के बाद भारत की टी-20 टीम में वापसी हुई। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 जुलाई 2017 को खेला था।