फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 ENG vs NZ entire dressing room of New Zealand stunned on Daryl Mitchell winning shot but James Neesham unmoved said work is still incomplete

T20 World Cup: जेम्स नीशम ने विश्व कप फाइनल में पहुंचने का नहीं मनाया जश्न, कहा- अभी मेरा काम खत्म नहीं हुआ

Thu, 11 Nov 2021 10:15 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 11 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप में इंंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के अंतिम ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करने वाले् जेम्स नीशम ने न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने का जश्न नहीं मनाया। उनका मानना है कि अभी मेरा काम अधूरा है। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 ENG vs NZ entire dressing room of New Zealand stunned on Daryl Mitchell winning shot but James Neesham unmoved said work is still incomplete
टी-20 विश्व के फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गया। अबू धाबी में हुए मुकाबले में कीवी टीम की तरफ से अंतिम ओवरों में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेम्स नीशम ने अपनी टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया। आखिरी ओवरों में जिस तरह से उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। नीशम ने अपनी तूफानी पारी के दौरान महज 11 गेदों पर 27 रन जड़े जिसमें एक चौके सहित तीन विशाल छक्के लगाए। उनकी इस इनिंग्स के चलते न्यूजीलैंड पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज डारेल मिशेल ने जैसे ही चौका जड़ा तो डगआउट में बैठे न्यूजीलैंड के ज्यादातर खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। लेकिन इस दरम्यान जेम्म नीशम अपनी जगह से हिले भी नहीं।  

विज्ञापन


मेरा काम अभी बाकी है

न्यूजीलैंड के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का सभी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। लेकिन इस दौरान डगआउट में मौजूद जेम्स नीशन अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। उनके हाव-भाव वैसे ही थे जब वह मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपने इस रिेएक्शन पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, काम खत्म हो गया है, मुझे ऐसा नहीं लगता। यानी उनका इशारा साफ था कि अभी उनका काम समाप्त नहीं हुआ है और मंजिल एक कदम दूर है। कीवी टीम 16 ओवर में चार विकेट पर 110 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन पारी के 17वें ओवर में उन्होंने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बॉलर क्रिस जॉर्डन पर प्रहार करते हुए 23 रन बटोर कर मैच इंग्लैंड के मुंह से जीत खींच ली। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हराया

सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 166 रन बनाए थे। इंग्लिश टीम की ओर से मोईन अली नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेविड मलान ने 41 और जोस बटलर 29 रन बनाकर आउट हुए। जीते के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने एक ओवर शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की और से सलामी बल्लेबाज डारेल मिशेल ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। जबकि, डेवोन कॉन्वे 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिफ बल्लेबाजी करने आए लेकिन 2 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद बैटिंग करने उतरे जेम्स नीशम ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए आतिशी 27 रन बनाए। उनकी इस पारी के चलते न्यूजीलैंड आसानी से टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed