{"_id":"61908125fc12e4400e5e46ca","slug":"t20-world-cup-2021-aus-vs-nz-wasim-akram-said-which-one-of-australia-and-new-zealand-has-the-upper-hand-in-the-final-of-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड विश्व कप फाइनल पर बोले- वसीम अकरम, इस टीम को बताया खिताब का दावेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड विश्व कप फाइनल पर बोले- वसीम अकरम, इस टीम को बताया खिताब का दावेदार
Sun, 14 Nov 2021 08:53 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:53 AM IST
सार
टी-20 विश्व कप 2021 का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और नयूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कीवी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है जबकि, ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार टी-20 विश्व कप फाइनल खेलने उतरेगा।
विज्ञापन
वसीम अकरम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह खिताबी मैच दुबई में होगा। टी-20 विश्व कप इतिहास में कीवी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 11 साल पहले 2010 में फाइनल में पहुंचा था। तब कंगारू टीम फाइनल जीतने से चूक गई थी। लेकिन इस बार दोनों टीमें दमदार दिख रही हैं और यह कह पाना मुश्किल है कि फाइनल कौन जीतेगा। फिर भी इस खिताबी मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी बताया है।
विज्ञापन
खतरनाक साबित हो सकते हैं वार्नर
मीडिया से बात करते हुए पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा टी-20 में ऑस्ट्रेलिया का पिछला प्रदर्शन अगर देखा जाए तो वह विश्व कप जीतने की फेवरेट टीम नहीं है, उनकी टीम में मुख्य खिलाड़ियों में से डेविड वार्नर हैं जो इस फॉर्मेट में काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं, वह सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। अकरम ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप में स्टीव स्मिथ ने अब तक संघर्ष किया है लेकिन फिर भी टीम मजूबत दिखाई दे रही है, उनके तेज गेंदबाजी आक्रामण में धार नजर आ रही है, फाइनल मैच में मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल उनके पांचवें गेंदबाज होंगे जिस पर कीवी टीम की नजर रहेगी।
विज्ञापन
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
उन्होंने बात करते हुए आगे कहा कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहने वाला है। अकरम के मुताबिक, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत दिख रही है, अगर आप मुझसे पूछेंगे की दोनों टीमों से फाइनल कौन जीतेगा तो मेरा रविवार को होने वाले खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया का पड़ा भारी है। वहीं अगर दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले टी-20 मैचों के आंकड़ों की बात की जाए तो कंगारू टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड जीत पाया।
विज्ञापन