फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Yuvraj Singh statement on criticism on Rohit Sharma, Virat Kohli return to Indian T20 team

T20 WC: 'कुछ तो लोग कहेंगे...', रोहित-विराट की भारतीय टी20 टीम में वापसी पर हो रही आलोचनाओं पर युवराज का बयान

Sun, 14 Jan 2024 10:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

युवराज अपने आसपास हो रही बातचीत से नाखुश दिखे। उन्होंने इसे फिल्म 'अमर प्रेम' के सुपरहिट गाने के शब्दों का उपयोग करके व्यक्त किया। उन्होंने कहा- 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।'

विज्ञापन
T20 WC: Yuvraj Singh statement on criticism on Rohit Sharma, Virat Kohli return to Indian T20 team
युवराज सिंह ने रोहित-विराट की वापसी का समर्थन किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से महज पांच महीने पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा की भारतीय टी20 टीम में वापसी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति द्वारा किए गए कॉल का समर्थन किया है, वहीं कुछ ने 2022 टी20 विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद अनुभवी खिलाड़ियों के काफी समय तक नहीं खेलने और अचानक से वापस लौटने के फैसले पर सवाल उठाया है। हालांकि, भारत के दिग्गज युवराज सिंह ने इन आलोचकों को अपनी ही शैली में जवाब दिया। उन्होंने गाना गाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2022 में एडिलेड में भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के 14 महीने बाद पहली बार कोहली और रोहित टी20 में साथ खेलते दिखेंगे। इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में दोनों साथ खेल सकते हैं। रोहित ने मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वापसी की थी। वहीं, कोहली ने निजी कारणों से पहले मैच से दूरी बनाई थी। कई पूर्व दिग्गजों और विशेषज्ञों ने दोनों की वापसी पर सवाल किया था कि क्या यह टीम में युवा प्रतिभाओं में निवेश करने को लेकर एक प्रगतिशील कदम है?
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 WC: Yuvraj Singh statement on criticism on Rohit Sharma, Virat Kohli return to Indian T20 team
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, युवराज अपने आसपास हो रही बातचीत से नाखुश दिखे। उन्होंने इसे फिल्म 'अमर प्रेम' के सुपरहिट गाने के शब्दों का उपयोग करके व्यक्त किया। उन्होंने कहा- 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।' इस विश्व कप विजेता ने इसके बाद दोनों के एक साल से अधिक समय तक प्रारूप से बाहर रहने के पीछे का कारण भी बताया। युवी ने कहा, 'ऐसा इसलिए है क्योंकि वे तीनों प्रारूपों में खेलते हैं। यही वजह है कि 14 महीने बाद लौटे हैं। यदि आप तीनों प्रारूप खेलते हैं तो आपको अपने कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। यह चयनकर्ताओं के लिए सवाल है।'
विज्ञापन

युवराज ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए आगामी टी20 विश्व कप के लिए कप्तान के रूप में रोहित का समर्थन किया। हालांकि इस बात पर भी चर्चा बनी हुई है कि हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए या नहीं। इस बारे में चर्चा तब भी हुई जब रोहित इस प्रारूप से अनुपस्थित थे और विश्व कप देखने को देखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी के उनके इरादे पर संदेह था। युवी ने कहा, 'मैं कह सकता हूं कि रोहित शानदार कप्तान हैं। उन्होंने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। वह हमें (विश्व कप) फाइनल तक ले गए। वह आईपीएल और भारत के हमारे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। हमें उनके कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। मुझे नहीं पता कि इस समय हार्दिक की फिटनेस को लेकर क्या स्थिति है। यह चयनकर्ताओं का फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed