फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Rashid Khan has spoken out on whether Afghanistan should encourage women's cricket in the country

AFG vs NZ: अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट की होगी वापसी? राशिद ने दिया जवाब; घर में नहीं खेल पाने पर जताया दुख

Sat, 07 Feb 2026 05:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

अफगानिस्तान में महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर रोक लगी है। टी20 विश्व कप में खेलने के लिए भारत में मौजूद अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने देश में महिला क्रिकेट की महत्वता को लेकर बात की है।

विज्ञापन
T20 WC: Rashid Khan has spoken out on whether Afghanistan should encourage women's cricket in the country
राशिद खान - फोटो : IANS

विस्तार

अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का सामना पहले मैच में न्यूजीलैंड से होगा। इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है कि क्या अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट की वापसी होगी। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लग गई थी।  
विज्ञापन

महिला क्रिकेट के महत्व को स्वीकारा 
राशिद ने आईसीसी की पूर्ण सदस्यता के हिस्से के रूप में महिला क्रिकेट के महत्व को स्वीकार किया और किसी भी मंच पर अफगानिस्तानियों को देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखकर गर्व व्यक्त किया। राशिद ने कहा, महिला टीम? बिल्कुल। मुझे लगता है कि यह पूर्ण सदस्य बनने के मानदंडों का हिस्सा है। आईसीसी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड बेहतर जानते हैं, लेकिन हमें किसी भी मंच पर अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए किसी को भी देखकर खुशी होती है। यह एक गर्व का क्षण है और आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर खेलने का सपना है बरकरार
राशिद खान और अफगानिस्तान के उनके साथी खिलाड़ी दुनिया भर में क्रिकेट खेल कर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं लेकिन अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का उनका सपना अब भी अधूरा है। युद्ध से प्रभावित अफगानिस्तान में अब तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित नहीं हो पाया है। हालात इतने खराब रहे कि टीम को अपने घरेलू मैचों के लिए विदेशों के शहरों का चयन करना पड़ता है। इसी कारण भारत में ग्रेटर नोएडा, देहरादून और लखनऊ, जबकि संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह और अबूधाबी अलग-अलग समय पर अफगानिस्तान टीम के घरेलू ठिकाने रहे हैं। राशिद हालांकि इस सपने को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन

राशिद ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए, टीम के लिए और हर खिलाड़ी के लिए विश्व कप से भी बड़ा सपना है। हम अगर अफगानिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल पाते हैं, तो दुनिया देखेगी कि वहां के लोग कैसे हैं, वे खिलाड़ियों का कैसे स्वागत करते हैं और क्रिकेट का कितना लुत्फ उठाते हैं। अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना किसी सपने से बढ़कर है।

राशिद खान ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम जहां भी खेलने जाती है, उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। यह आईपीएल के दौरान और भी ज्यादा महसूस होता है। उन्होंने हालांकि माना कि अपने देश में घरेलू दर्शकों के सामने खेलना बिल्कुल अलग अनुभव होगा। राशिद ने कहा, जब हम भारत में आईपीएल खेलते हैं या अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हैं, तो महसूस करते हैं कि स्थानीय दर्शक अपने अंतरराष्ट्रीय सितारों को कितना समर्थन और प्यार देते हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि हमें यहां प्यार नहीं मिलता। हमें भी यहां बहुत प्यार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed