फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Nine cricketers included in India have experience of playing in Australia, Virat Kohli has most runs

T20 WC: टीम इंडिया में शामिल नौ क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव, विराट के नाम सबसे ज्यादा रन

Wed, 12 Oct 2022 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Oct 2022 11:31 PM IST
सार

विराट ने 2015-16 की सीरीज में 90, 50, 59 की पारियां खेलीं। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल, ऋषभ पंत भी ऑस्ट्रेलिया में टी-20 खेल चुके हैं।

विज्ञापन
T20 WC: Nine cricketers included in India have experience of playing in Australia, Virat Kohli has most runs
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के अभियान पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी टीम इंडिया को इस देश में खेलने का पर्याप्त अनुभव है। भारतीय टीम में शामिल 15 में से नौ क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 11 मैच विराट कोहली ने खेले हैं। विराट ने सिर्फ मैच ही ज्यादा नहीं खेले हैं, बल्कि देश के लिए ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन

यह कहना गलत नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलियाई मैदान विराट कोहली को टी-20 में भी खूब रास आते हैं। वह 11 मैचों में 45.1 की औसत से 451 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। यही नहीं विराट ऑस्ट्रेलिया में दो बार टी-20 में मैन ऑफ द मैच और एक बार मैन ऑफ द सीरीज भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 WC: Nine cricketers included in India have experience of playing in Australia, Virat Kohli has most runs
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में विराट ने लगाए लगातार तीन अर्धशतक
विराट ने 2015-16 की सीरीज में 90, 50, 59 की पारियां खेलीं। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल, ऋषभ पंत भी ऑस्ट्रेलिया में टी-20 खेल चुके हैं।

हालांकि, बुमराह के चोटिल होने के चलते अभी भारत के पास 14 सदस्यीय टीम है। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर में से एक का चयन होने पर यह संख्या 10 हो जाएगी, क्यों कि ये तीनों भी ऑस्ट्रेलिया में टी-20 खेल चुके हैं।
विज्ञापन

हार्दिक 2020 की सीरीज में बने मैन ऑफ द सीरीज
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 12 टी-20 मेजबान देश के खिलाफ खेले हैं। इनमें 11 मैचों में विराट और 8 मैचों में रोहित शर्मा खेले हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में पहला टी-20 2007-08 में खेला था। वह 8 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 181 रन बना चुके हैं। उनका औसत 25.85 है। दिनेश कार्तिक ने तीन मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने इनमें 60 रन बनाए हैं।

हार्दिक पंड्या 2020-21 की सीरीज में यहां बतौर बल्लेबाज चले। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीन मैचों में 50 गेंद में 78 रन बनाए। यहां एक मैच में वह मैन ऑफ द मैच और बाद में मैन ऑफ द सीरीज भी बने। इससे पहले 2018 की सीरीज में पंड्या तीन मैचों में तीन विकेट भी ले चुके हैं। 

T20 WC: Nine cricketers included in India have experience of playing in Australia, Virat Kohli has most runs
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल, भुवी, पंत का उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं
सर्वाधिक विकेट अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 20 ओवर डालते हुए 148 रन देकर 29.5 की औसत से पांच विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने भी तीन मैच खेले हैं, लेकिन एक मैच में ही उन्हें दो विकेट मिले।

युजवेंद्र चहल कैनबरा में 25 रन देकर तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं। चहल ने तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं। राहुल और पंत का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा नहीं चला है। राहुल ने पांच मैचों में21.6 की औसत से 108 और पंत ने दो मैचों में 20 रन बनाए हैं।  

T20 WC: Nine cricketers included in India have experience of playing in Australia, Virat Kohli has most runs
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में विराट और रोहित का प्रदर्शन
बैटर मैच रन सर्वाधिक औसत 50s
विराट कोहली 11 451 90 45.1 5
रोहित शर्मा 08 181 60 25.85 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed