फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Harmanpreet Kaur becomes first ever cricketer to play 150 T20I; first Indian to complete 3000 runs

Harmanpreet Record: 150 T20I खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत, 3000 रन पूरे कर बनाया रिकॉर्ड

Tue, 21 Feb 2023 09:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Feb 2023 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार
2007 में टी20 में डेब्यू करने वाली बेट्स ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 143 मैच खेले हैं। वहीं, हरमनप्रीत ने 2009 में डेब्यू किया था। वह भारत के लिए अब तक 150 टी20 मैचों में 3006 रन बना चुकी हैं।
loader
T20 WC: Harmanpreet Kaur becomes first ever cricketer to play 150 T20I; first Indian to complete 3000 runs
हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की हरमनप्रीत कौर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सिर्फ महिलाओं में भी नहीं पुरुषों को मिलाकर भी किसी ने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेले हैं। हरमनप्रीत यह मुकाम हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत ने यह रिकॉर्ड बनाया।

महिलाओं में उनसे पीछे न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। 2007 में टी20 में डेब्यू करने वाली बेट्स ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 143 मैच खेले हैं। वहीं, हरमनप्रीत ने 2009 में डेब्यू किया था। वह भारत के लिए अब तक 150 टी20 मैचों में 3006 रन बना चुकी हैं। हरमनप्रीत टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन हजार रन पूरे करने वाली भारत की पहली और ओवरऑल चौथी महिला क्रिकेटर भी हैं। उनसे पहले सुजी बेट्स, मेग लैनिंग और स्टेफनी टेलर ऐसा कर चुकी हैं।
 
महिलाओं में सबसे ज्यादा T20I मैच
खिलाड़ी मैच
हरमनप्रीत कौर (IND) 150*
सुजी बेट्स (NZ) 143
डीएन वायट (ENG) 141
एलिसा हीली (AUS) 139
एलिस पेरी (AUS) 137

बेट्स के नाम 143 टी20 मैचों में 3820 रन हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की लैनिंग ने 130 मैचों में 3346 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने 113 टी20 मैचों में 3166 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत ने टी20 करियर में अब तक एक शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं। 103 रन की पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। इसके अलावा उन्होंने 32 विकेट भी लिए हैं। 
 
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन 100 50
सुजी बेट्स(NZ) 143 3820 1 25
मेग लैनिंग (AUS) 130 3346 2 15
स्टेफनी टेलर (WI) 113 3166 0 21
हरमनप्रीत कौर (IND) 150* 3006 1 9
सोफी डिवाइन (NZ) 119 2969 1 17
स्मृति मंधाना (IND) 115* 2800 0 22

पुरुषों में भी किसी क्रिकेटर ने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के ही रोहित शर्मा के पास है। उन्होंने अपने करियर में कुल 148 अंतरराष्ट्रीय टी20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 31.32 की औसत से 3853 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत रोहित से आगे निकल चुकी हैं। रोहित के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 124 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 122 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
 
पुरुषों में सबसे ज्यादा T20I मैच
खिलाड़ी Mat
रोहित शर्मा (IND) 148
शोएब मलिक (PAK) 124
मार्टिन गुप्टिल (NZ) 122
महमुदुल्लाह (BAN) 121
पॉल स्टर्लिंग (IRE) 121

आयरलैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 56 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत ने 20 गेंदों में 13 रन बनाए। सात रन बनाते ही हरमन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन हजार रन का आंकड़ा छू लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed