फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Former cricketer Sanjay Manjrekar has criticised India's no-handshake policy against Pakistan

Sanjay Manjrekar: भारत की नो हैंडशेक नीति पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, टीम इंडिया से खेल भावना का पालन करने कहा

Sun, 15 Feb 2026 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 05:34 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में होने वाले मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत की नो हैंडशेक नीति पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
T20 WC: Former cricketer Sanjay Manjrekar has criticised India's no-handshake policy against Pakistan
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नो हैंडशेक नीति पर सवाल उठाए हैं। मांजरेकर ने इसे मूर्खापूर्ण बताया है कि और टीम इंडिया से खेल भावना का पालन करने के लिए कहा है। भारत ने पिछले साल एशिया कप से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम यह नीति टी20 विश्व कप में भी जारी रखेगी।
विज्ञापन

क्या बोले मांजरेकर?
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले मांजरेकर ने भारत से आग्रह किया है कि वह खेल भावना का सम्मान करते हुए पारंपरिक हाथ मिलाने की प्रथा का पालन करे, अन्यथा पाकिस्तान के साथ खेलना पूरी तरह से बंद कर दे। मांजेरकर ने एक्स पर लिखा, भारत ने हाथ न मिलाने का जो नियम शुरू किया है, वह बहुत ही बेवकूफी भरा है। हमारे जैसे देश के लिए यह शोभा नहीं देता। या तो खेल भावना के अनुरूप सही तरीके से खेलें, या फिर बिल्कुल न खेलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने नहीं खोले थे पत्ते
इससे पहले, सूर्यकुमार ने नो हैंडशेक नीति को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले थे। यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ टीम खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी? इस पर सूर्यकुमार ने कहा था, इसके लिए आपको 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा। इस मामले पर इतना ध्यान क्यों है? हम क्रिकेट खेलने आए हैं और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। इसे लेकर हम बाद में फैसला लेंगे। 
विज्ञापन

पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे और इन सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक नीति का पालन किया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया था। भारत ने यह रुख पहलगाम हमले के विरोध में जताया था। पहलगाम में पिछले साल आतंकी हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed