{"_id":"6655ff4aaa8e7267de063a2b","slug":"t20-wc-did-not-go-to-airport-because-i-was-nervous-on-wheelchair-rishabh-pant-recalls-accident-time-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि व्हीलचेयर पर नर्वस था...', पंत ने कार दुर्घटना के बाद के समय को किया याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि व्हीलचेयर पर नर्वस था...', पंत ने कार दुर्घटना के बाद के समय को किया याद
Tue, 28 May 2024 09:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 May 2024 09:29 PM IST
सार
पंत की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और लंबे रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो 'धवन करेंगे' में बड़े बयान दिए।
विज्ञापन
शिखर धवन-ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि भयानक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह हवाई अड्डे में जाने में हिचक रहे थे, क्योंकि वह व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस थे। दिसंबर 2022 में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर रुड़की के पास भयानक कार दुर्घटना में पंत को गंभीर चोटें आई थीं।
पंत की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और लंबे रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो 'धवन करेंगे' में कहा, 'यह दुर्घटना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। इसके बाद जब मैं होश में आया तो मुझे यह यकीन भी नहीं था कि मैं जिंदा हूं, लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया।'
उन्होंने कहा, 'मैं हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था। मैं दो महीने तक अपने दांत भी साफ नहीं कर पाया और छह से सात महीने तक मैंने असहनीय दर्द का सामना किया।' इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में संपन्न आईपीएल में 14 महीने बाद वापसी की और अच्छी फॉर्म में नजर आए।

T20 World Cup 2024, Airport, Wheelchair, Rishabh Pant, accident time, Shikhar Dhawan, IPL 2024 पंत की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और लंबे रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो 'धवन करेंगे' में बड़े बयान दिए।