फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC Champion Mumbai players will be honored at Maharashtra Vidhan Bhawan program to be held on Friday

T20 World cup: मुंबई के खिलाड़ियों का महाराष्ट्र विधान भवन में होगा सम्मान, शुक्रवार को होगा कार्यक्रम

Thu, 04 Jul 2024 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jul 2024 04:19 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराकर देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ।

विज्ञापन
T20 WC Champion Mumbai players will be honored at Maharashtra Vidhan Bhawan program to be held on Friday
फ्लाइट में सूर्यकुमार यादव के साथ रोहित शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम गुरुवार सुबह भारत पहुंच गई जहां प्रशंसकों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय खिलाड़ी नई दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जिसके बाद टीम के सदस्य मुंबई के लिए रवाना हो गए। गुरुवार की शाम मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खिलाड़ी विजय परेड में हिस्सा लेंगे और फिर वानखेड़े स्टेडियम पर उनका सम्मान किया जाएगा। 
विज्ञापन

इतना ही नहीं टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं। विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों का सम्मान शुक्रवार दोपहर विधान भवन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराकर देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ।  भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में जीता था जब उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने खेला था खजाना
लंबे समय बाद टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी विजेता खिलाड़ियों के लिए खजाना खोला था और टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी। 

तूफान के चलते देरी से पहुंची भारतीय टीम
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद भारतीय टीम अगले दिन ही वापस लौटने वाली थी। हालांकि, तूफान बेरिल की वजह से टीम इंडिया को मजबूरी में वहां रुकना पड़ा। तीन दिन बाद बीसीसीआई ने खास व्यवस्था करते हुए अपने खास विमान AIC24WC (एयर इंडिया चैंपयिंस 24 विश्व कप) को चैंपियंस को लाने के लिए भेजा। हालांकि, तूफान के बाद के प्रभाव की वजह से फ्लाइट पहले न्यू जर्सी पहुंची और फिर बारबाडोस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed