{"_id":"66572e3cc9331551fa022a37","slug":"t20-wc-2024-wasim-jaffer-wants-to-see-virat-kohli-opening-with-jaiswal-not-rohit-sharma-in-world-cup-tweets-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: विश्व कप में रोहित नहीं, इस खिलाड़ी को जायसवाल के साथ ओपनिंग करते देखना चाहते हैं जाफर, कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: विश्व कप में रोहित नहीं, इस खिलाड़ी को जायसवाल के साथ ओपनिंग करते देखना चाहते हैं जाफर, कही बड़ी बात
Wed, 29 May 2024 07:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 29 May 2024 07:01 PM IST
सार
भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मैच नौ जून को होगा।
विज्ञापन
रोहित-जाफर-जायसवाल
- फोटो : BCCI/INSTAGRAM
विस्तार
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि रोहित शर्मा की जगह विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2024 में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। जाफर ने भारतीय कप्तान को नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाल मचा चुके जाफर ने कहा कि रोहित स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कब पहुंचेंगे विराट कोहली?
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम एक जून को अपना वॉर्म-अप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर जमकर पसीना बहाते देखा जा रहा है। हालांकि, विराट कोहली अब तक न्यूयॉर्क के लिए रवाना नहीं हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके 30 मई को न्यूयॉर्क पहुंचने का दावा किया जा रहा है। अब तक बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

- फोटो : PTI
जाफर ने दी रोहित को खास सलाह
इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने रोहित शर्मा को नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी की सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर लिखा, "कोहली और जायसवाल को विश्व कप में ओपनिंग करनी चाहिए। रोहित और स्काई को हमें मिलने वाली शुरुआत के आधार पर तीन और चार नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। रोहित स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलते हैं, इसलिए 4 नंबर पर बल्लेबाजी करना चिंता का विषय नहीं होना चाहिए।"

Kohli & Jaiswal should open in the World Cup imo. Rohit & SKY should bat 3&4 depending on the start we get. Rohit plays spin really well so batting at 4 shouldn't be a concern. #T20WorldCup #INDvPAK #INDvIRE pic.twitter.com/nMgwwaDNXb
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 29, 2024
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 315 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए उनका उच्चतम स्कोर 79 रन* रहा है। यह पारी उन्होंने टी20 विश्व कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।

विराट कोहली का बतौर ओपनर रिकॉर्ड
वहीं, बतौर ओपनर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए नौ मैचों में 400 रन बनाए हैं। एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके अलावा जायसवाल के नाम पिछले साल एशियाई खेलों 2023 में नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक टी20 शतक दर्ज है।

भारतीय टीम
- फोटो : Jasprit Bumrah instagram
भारतीय टीम पांच जून को शुरू करेगी अपना अभियान
भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मैच नौ जून को होगा। इसके बाद टीम ग्रुप ए में टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका (12 जून) और कनाडा (15 जून) से खेलेगी। टूर्नामेंट में भारत का लक्ष्य आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना होगा।