T20 WC: वॉर्म-अप मैच से पहले जमकर पसीना बहा रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी, फुट वॉली खेलते हुए सामने आया वीडियो
भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मैच नौ जून को होगा। इसके बाद टीम ग्रुप ए में टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका (12 जून) और कनाडा (15 जून) से खेलेगी।
विस्तार
टी20 विश्व कप का आगाज दो जून (भारतीय समयानुसार) से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने उद्घाटन मैच से पहले न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।
📍 New York
— BCCI (@BCCI) May 29, 2024
Bright weather ☀️, good vibes 🤗 and some foot volley ⚽️
Soham Desai, Strength & Conditioning Coach gives a glimpse of #TeamIndia's light running session 👌👌#T20WorldCup pic.twitter.com/QXWldwL3qu
बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों को फुट वॉली खेलते देखा जा रहा है। इसके साथ बीसीसीआई ने कैप्शन लिखा, "शानदार मौसम, अच्छा माहौल और कुछ फुट वॉली।"
भारतीय टीम पांच जून को शुरू करेगी अपना अभियान
भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मैच नौ जून को होगा। इसके बाद टीम ग्रुप ए में टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका (12 जून) और कनाडा (15 जून) से खेलेगी। टूर्नामेंट में भारत का लक्ष्य आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना होगा। टीम इंडिया ने पिछली बार 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। तब से भारत 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल, 2015 और 2019 में वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 और 2023 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल, 2016 और 2022 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहा है।