फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup Hardik Pandya, Axar Patel and Varun Chakraborty got a place in the Indian T20 World Cup squad because of Virat Kohli and Ravi Shastri

T-20 World Cup: विराट-शास्त्री की वजह से विश्व कप टीम में इन तीन खिलाड़ियों को मिली जगह, दिग्गजों को किया नजरअंदाज

Thu, 09 Sep 2021 03:48 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Sep 2021 03:48 PM IST
सार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने 8 सितंबर को टी-20 विश्व कप के लिए टीम का एलान कर दिया। भारत की वर्ल्ड कप टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिनके चयन पर लोगों ने हैरानी जताई है। 

विज्ञापन
T-20 World Cup Hardik Pandya, Axar Patel and Varun Chakraborty got a place in the Indian T20 World Cup squad because of Virat Kohli and Ravi Shastri
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टी-20 विश्व कप को देखते हुए बुधवार को 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में हो रहा है। चयनकर्ताओं द्वारा घोषित की गई टीम इंडिया में स्टार स्पिनर आर अश्विन की चार साल बाद वापसी हुई है, इसके अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेले जाने वाले इस विश्व कप में एमएस धोनी टीम इंडिया के साथ मेंटोर के तौर पर जुड़ेंगे। आइए भारतीय की विश्व कप टीम में शामिल किए गए उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें रवि शास्त्री और विराट कोहली का कृपा पात्र माना जाता है। 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। इस दौरान वह ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्हें भारत की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी जगह शार्दूल ठाकुर को मौका देना चाहिए था। क्योंकि वह कुछ समय से गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर पटेल

भारत की टी-20 विश्व कप टीम में अक्षर पटेल को जगह मिलने के बाद लोग काफी हैरान हैं। उन्हें टी-20 इंटरनेशनल मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है। अक्षर ने अब तक कुल 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने सिर्फ 9 विकेट लिए हैं। पटेल ने भारत के लिेए आखिरी टी-20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खेला था। 

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

भारत की विश्व कप टी-20 टीम में वरुण चक्रवर्ती के चयन पर भी कई लोगों को  हैरानी हुई है। कुछ समय पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को बहुत निराश किया। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर तीन मैच खेले और सिर्फ दो विकेट ही ले पाए। वरुण को टीम इंडिया में मौका कई बड़े गेंदबाजों के दरकिनार करके दिया गया है। हालांकि मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने वरुण को मिस्ट्री गेंदबाज बताया है। कुल मिलाकर यह कहा जा रहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों पर विराट और शास्त्री की विशेष कृपा है जिसके चलते उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed