फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 What will Sunil Narine who was match winner against RCB get a place in the World Cup team know Kieron Pollard answer

T-20 World Cup 2021: आरसीबी के खिलाफ मैच विनर रहे सुनील नरेन को क्या विश्व कप टीम में मिलेगी जगह?, जानें पोलार्ड का जवाब

Wed, 13 Oct 2021 10:09 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 13 Oct 2021 10:09 AM IST
सार

सुनील नरेन को क्या वेस्टइंडीज की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया जाएगा। इस पर टीम के कप्तान कीरो पोलार्ड ने बयान दिया है। नरेल 2019 में आखिरी बार अपनी टीम के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 What will Sunil Narine who was match winner against RCB get a place in the World Cup team know Kieron Pollard answer
सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज सुनील नरेन अपनी टीम के लिए मैच विजेता साबित हुए हैं। उन्होंने गेंद से तो शानदार प्रदर्शन किया ही है इसके अलावा पिंच हिटर की भूमिका निभाते हुए ताबड़तोड़ रन भी बनाए हैं। यह वजह है कि केकेआर की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचे में सफल रही। अब इंडियन प्रीमियर लीग के बाद टी-20 विश्व का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होगा। सुनील नरेन वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं। केकेआर के लिए उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते इस पर बहस की जा रही है कि क्या उन्हें विंडीज की विश्व कप टीम में जगह दी जाएगी। इस मामले पर टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने बयान दिया है। 

विज्ञापन

एलिेमिनेटर मैच में लिए थे चार विकेट

सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 का एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मुकाबले में नरेन 21 रन देकर चार विकेट लिेए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, एबी डिवीलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। वहीं जब वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड से पूछा गया कि क्या सुनील नरेन के विश्व कप टीम में शामिल किया जाएगा। इस सवाल के जवाब में पोलार्ड ने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, मुझे लगता है कि इस बात को पहले  बताया जा चुका है कि नरेन टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं, जहां तक मेरी बात है मैं उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर जानने से पहले उन्हें दोस्त के रूप में जानता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 

सुनील नरेन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 में खेला था। उसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर हैं। 6 अगस्त 2019 को प्रोविडेंस में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन दिए थे। इस दौरान वह विकेट नहीं ले पाए। सुनील ने वैसे कैरेबियन टीम के लिए 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 49 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 52 विकेट चटकाए हैं। 

विज्ञापन

रसेल पर असमंजस 

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिेए खेल रहे आंद्रे रसेल की फिटनेस भी समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से वह कुछ मैचों में नहीं खेल पाए। रसेल की फिटनेस को लेकर पोलार्ड ने कहा, वह क्या कर सकते हैं क्या नहीं, इससे पहले हमें इस बात पर गौर करना होगा कि रसेल कितने फिट हैं, हम अभी उनसे मिल नहीं पाए हैं, वह हमारी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed