फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 lucky for Ravi Rampaul Ravichandran Ashwin and Tymal Mills dream comeback after a long time

वापसी: इन तीन खिलाड़ियों के लिए लकी साबित हुआ टी-20 विश्व कप, लंबे अरसे बाद टीम में लौटे

Sun, 12 Sep 2021 04:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Sep 2021 04:11 PM IST
सार

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में शामिल होने वाले देशों ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं द्वारा घोषित की गई इन टीमों में ऐसे कई नामों को जगह मिली है जो चर्चा का विषय बने  हैं। इसके अलावा इस विश्व कप के जरिए कुछ क्रिकेटरों का ड्रीम कमबैक भी हुआ है। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 lucky for Ravi Rampaul Ravichandran Ashwin and Tymal Mills dream comeback after a long time
चार साल बाद अश्विन की नीली जर्सी में वापसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 को देखते हुए इससें शामिल होने वाले देशों ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। इन टीमों में कई ऐसे नाम शामिल हैं जिनके चयन पर क्रिकेट फैन्स को काफी ताज्जुब हुआ है। घोषित की गई विश्व कप टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है जिन्होंने शायद उम्मीद छोड़ दी थी। आइए  हम आपको उनके खिलाड़ियों के ड्रीम कमबैक के बारे में बताते हैं जिनकी टी-20 विश्व कप के जरिए टीम में वापसी हुई है।  

विज्ञापन

रवि रामपॉल

वेस्टइंडीज के गेंदबाज रवि रामपॉल ने उम्मीद छोड़ दी थी कि वह अब कभी अपने देश के लिए दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। छह साल पहले रामपॉल ने 11 नवंबर 2015 को अपना आखिरी टी-20 मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस दौरान रामपॉल ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलना जारी रखा और लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। वह अपनी गेंदबाजी में विविधता के लिए जाने जाते हैं। यही कारण रहा कि छह साल के लंबे अंतराल के बाद उनकी विंडीज टीम में वापसी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइमल मिल्स

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने इंग्लैंड के लिए साल 2016 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली उसके बाद भारत के विरुद्ध श्रृंखला में भाग लिया। साल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन पर पैसों की बारिश करते हुए उन्हें करीब 12 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन समय के साथ उनकी चमक फीकी हो गई। मिल्स ने अपना आखिरी टी-20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड इलेवन एकादश की तरफ से 31 मई 2018 को लॉर्ड्स पर खेला था। करीब तीन साल बाद अब उनकी इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। टी-20 विश्व कप 2021 के दौरान वह अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

आर अश्विन

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में धाकड़ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया। पांच टेस्ट मैचों की सरीज के खेले गए चार मुकाबलों में उन्हें बाहर बैठना पड़ा। अश्विन को टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिए जाने पर टीम मैनेजमेंट की आलोचना भी की गई। लेकिन जब टी-20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा की तो उसमें अश्विन का नाम शामिल था। भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले अश्विन को अरसा बीत चुका है। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में 9 जुलाई 2017 को खेला था। उसके बाद से उन्हें सीमित ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई। अश्विन ने हिम्मत नहीं हारी और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी-20 विश्व कप टीम में शामलि किया। उनकी ये वापसी किसी सपने की तरह सच होने जैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed