6 गेंदों के भीतर गंवाए 3 विकेट, फिर भी जीत लिया मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 गेंदों पर 4 विकेट रहते हुए 9 रन चाहिए थे पर अगली 6 गेंदों में 3 विकेट गंवा दिए। फिर अगली गेंद पर जीत लिया मैदान।
सोमवार को मुंबई के वानखेड़े में यह रोमांचक मैच हुआ बढ़ौदा और मुंबई के बीच। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीरीज के ग्रुप ए के मैच में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (36 गेंदों में 57 रन) की तूफानी फिफ्टी की बदौलत बढ़ौदा को 20 ओवरों में 152 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे बढ़ौदा ने बेहद ही नाटकीय अंदाज में 6 गेंद रहते हासिल कर लिया। बढ़ौदा यह मैच 1 विकेट से जीता।
मुंबई के जवाब में बढ़ौदा की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद पर मुंबई के धवल कुलकर्णी ने विकेट झटका। फिर फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे ने दो बोल्ड किए। इस तरह 80 से पहले बढ़ौदा 4 विकेट गंवा चुका था।
लेकिन फिर बल्लेबाज दीपक हुडा ने 35 गेंदो में 53 रन ठोंककर मैच का रुख जरुर बदला और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। मैच का असली रोमांच 19वें ओवर में देखने को मिला।
बढ़ौदा को जीत के लिए 12 गेंदों में 9 रन की जरुरत थी और 4 विकेट टीम के पास अभी भी थे। लेकिन गेंदबाज सागर त्रिवेदी के ओवर ने मैच के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया।
19वें ओवर ने कई गुना बढ़ाया मैच का रोमांच
बढ़ौदा को जीत के लिए अभी भी 9 रनों की जरुरत थी और 12 गेंदों के साथ 4 विकेट उसके हाथ में थे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज पीनल शाह ने 2 रन लिया। अगली गेंद पर वह कैच आउट हो गए।
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सोएब तई ने चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर वह भी आउट हो गए। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज रिषी अरोथे रन आउट हो गए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुछल्ले बल्लेबाज सागर त्रिवेदी ने विनिंग चौका लगाकर मैच टीम को गिफ्ट कर दिया।