फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy 2019 super league round up

सैयद मुश्तक अली टूर्नामेंट: कर्नाटक ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

Sun, 10 Mar 2019 02:19 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Mar 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy 2019 super league round up
करुण नायर
कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए रविवार को यहां सुपर लीग के ग्रुप बी मैच में दिल्ली को आठ विकेट से हराया। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल (नाबाद 43) और करुण नायर (नाबाद 42) की तीसरे विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 15.3 ओवर में दो विकेट पर 112 रन कर सुपरलीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने मुंबई और उत्तर प्रदेश को शिकस्त दी है।
विज्ञापन


कर्नाटक की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज कौशिक वी (19 रन पर चार विकेट) और लेग स्पिनर के.सी. करियप्पा (15 रन पर तीन विकेट) रहे। टॉस हार कर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की आधी टीम 26 रन पर पवेलियन लौट गयी। टीम ने पहला विकेट 23 रन पर खोया जबकि 26 के स्कोर पर चार बल्लेबाज आउट हुए। इसके बाद नितीश राणा (37) ने ललित यादव (33) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर दिल्ली को मुश्किल से बाहर निकाला। कौशिक और करियप्पा के अलावा कर्नाटक के लिए विनय कुमार ने भी एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल ने झारखंड को 8 विकेट से रौंदा

लेग स्पिनर रितिक चटर्जी (12 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बाद श्रीवत्स गोस्वामी (50 गेंद में नाबाद 86) की विस्फोटक बल्लेबाजी से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 सीरीज के सुपरलीग ग्रुप ए के मैच में रविवार को यहां झारखंड को 42 गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

सुपरलीग में तीन मैचों में झारखंड की यह पहली हार और बंगाल की दूसरी जीत है। इस जीत से बंगाल को चार अंक मिले। कप्तान इशान किशन के बिना खेल रहे झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाये। बंगाल ने महज 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए।

बंगाल के लिए गोस्वामी ने 50 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें ऋद्धिमान साहा (16 गेंद में 24) के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। झारखंड के लिए दोनों विकेट वरूण आरोन (24 रन पर दो विकेट) ने लिए।

टास गंवा कर बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रही। उसके लिए अनुकूल राय सबसे अधिक 37 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद की पारी में एक चौका और दो छक्का लगाया। बंगाल के लिए रितिक ने चार ओवर में महज 12 रन देकर तीन सफलता हासिल की। आकाश दीप और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

विदर्भ 10 रन से जीता
विदर्भ ने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी सुपर लीग टी20 मैच में उत्तर प्रदेश को 10 रन से शिकस्त दी। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद विदर्भ ने सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे की 41 रन की पारी की बदौलत सात विकेट पर 143 रन का स्कोर ही बना सकी। उसके लिये जितेश शर्मा ने 22 और शलभ श्रीवास्तव ने 23 रन का योगदान दिया।

इसके बाद विदर्भ के गेंदबाजों ने उत्तर प्रदेश के लगातार अंतराल पर विकेट झटककर उसे निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन ही बनाने दिये। उत्तर प्रदेश के लिये समर्थ सिंह 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा उपेंद्र यादव ने 26 रन का योगदान दिया। श्रीकांत वाघ ने तीन और अक्षण कर्णीवार ने दो विकेट प्राप्त किए।

आजिम काजी (39*) और दिव्यांग हिमगनेकर (35*) की उम्दा पारियों की बदौलत महाराष्ट्र ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में गुजरात को 4 विकेट से पराजित किया। गुजरात से मिले 144 रन के लक्ष्य को महाराष्ट्र ने एक गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed