फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को मिला सैयद किरमानी का साथ, एक्टर नसीरुद्दीन शाह को सुनाई खरी-खरी

Sat, 22 Dec 2018 03:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Dec 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Syed Kirmani reacts to Naseeruddin Shah comment on Kohli says Sledging in cricket is not new

विराट कोहली को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी का साथ मिला है। किरमानी ने स्लेजिंग पर अपना मत रखते हुए कहा कि क्रिकेट में छींटाकशी कोई नई बात नहीं है। यह खेल खेल के शुरुआती दौर से चला आ रहा है।

Syed Kirmani reacts to Naseeruddin Shah comment on Kohli says Sledging in cricket is not new

किरमानी ने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'नसीरुद्दीन शाह और हर किसी का अपना मत हो सकता है। चीजों को देखने का हर किसी का अलग नजरिया होता है। मैं कोहली पर उनके बयान का विरोध नहीं कर रहा हूं। लेकिन हर किसी में कुछ चीजें नैसर्गिक होती है। इन नैसर्गिक चीजों को बदला नहीं जा सकता।'

Syed Kirmani reacts to Naseeruddin Shah comment on Kohli says Sledging in cricket is not new

किरमानी ने कहा, 'दूसरे टेस्ट में भी हम भारी पड़ने वाले थे तभी तीसरे अंपायर ने गलती की, लेकिन हमने 'जेन्टलमैन' की भावना से क्रिकेट खेला। मुझे इस पर काफी गर्व है। हमारे समय में भी छींटाकशी होती थी। यह कभी खत्म नहीं होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Syed Kirmani reacts to Naseeruddin Shah comment on Kohli says Sledging in cricket is not new

बताते चलें कि दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली के आचरण को लेकर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भारतीय कप्तान की आलोचना की थी। कोहली पर दिए गए इस बयान के बाद खुद शाह को भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करते हुए खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन
Syed Kirmani reacts to Naseeruddin Shah comment on Kohli says Sledging in cricket is not new

इतना ही नहीं शाह के साथ काम कर चुके उनके सह-अभिनेताओं ने भी शाह के इस बयान पर उनका साथ नहीं दिया था। इसी बात पर अब किरमानी ने भी शाह को जवाब दिया है। दरअसल, पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को विपक्षी कप्तान टिम पेन से साथ भिड़ते देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed