फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार 2018: दुनियाभर की इन बड़ी घटनाओं में भी छाया रहा हमारा देश

Sat, 22 Dec 2018 03:17 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 22 Dec 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Wonderful 2018: Role of India in biggest events of world
eventz

दुनियाभर में इस साल कई बड़े आयोजन हुए। इन आयोजनों की चर्चा पूरी दुनिया में रही। चाहे फिर बात महंगी शादी की करें या फिर अंटार्कटिका में यात्रा की, इनमें मुख्य रूप से छाया रहा हमारा भारत। तो चलिए आपको बताते हैं इन बड़ी घटनाओं के बारे में-

loader

अंटार्कटिका पहुंचा भारत का पहला क्रूज

Wonderful 2018: Role of India in biggest events of world
antarctica
इस साल पहली बार भारत से अंटार्कटिका के लिए खास टूर का आयोजन किया गया। ये आयोजन मुंबई की एक बड़ी कंपनी 'द क्यू एक्सपीरियंस' ने किया। ये भारत का ऐसा पहला क्रूज था जो अंटार्कटिका की अनोखी सैर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान लोग ऐसे खूबसूरत रास्तों से गुजरे जहां उन्हें बर्फीले ग्लेशियर, नेको बे और पेराडाइज बे का अनुभव प्राप्त हुआ। इस दौरान ये लोग पेंगुइंस के सबसे बड़े रिहाइशी क्षेत्र कहे जाने वाले डिसेप्शन आइलैंड से भी गुजरेे।

हर साल अंटार्कटिका की यात्रा करने वाले दुनियाभर के 40 हजार लोगों में भारत से हमेशा 100 ही लोग होते हैं लेकिन इस बार 200 लोग भारत से गए। एक व्यक्ति की टिकट का खर्च 6.9 लाख था। इस सफर के दौरान 200 लोग रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी शादी

Wonderful 2018: Role of India in biggest events of world
Isha Ambani marriage - फोटो : Social Media
दुनियाभर में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग के अलावा भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी की शादी भी चर्चा में रही। यह शादी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी शादी थी। ईशा अंबानी और आनंद पिरामिल की शादी की चर्चा दुनियाभर में रही। देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। इस शादी में बॉलिवुड, राजनीति और अद्योग जगत की हस्तियों ने शिरकत की। शादी से पहले राजस्थान के उदयपुर में प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन भी हुआ। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस शादी में 720 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

बीजिंग में दुनिया का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी शो

Wonderful 2018: Role of India in biggest events of world
इस साल दुनिया के सबसे बड़े और लग्जरी प्रॉपर्टी शो का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में हुआ। 22 से 24 जून तक आयोजित हुए इस शो में केवल वही लोग आते हैं, जिन्हें आमंत्रित किया जाता है। इस शो में बड़े उद्योगपतियों और शाही परिवारों को ही आमंत्रित किया जाता है। इस बार दुनिया के छह हजार बड़े खरीदार यहां एकत्रित हुए और ये 17वीं बार आयोजित हुआ। इस साल करीब 35 देशों के 140 प्रदर्शनकारी यहां आए, जिन्होंने 220 एलिट प्रॉपर्टी का सौदा किया। 
विज्ञापन

रूस में आयोजित हुआ व्हाइट नाइट फेस्टिवल

Wonderful 2018: Role of India in biggest events of world
gg
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में इस साल व्हाइट नाइट फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जिसमें दुनियाभर के अरबपतियों ने शिरकत की। इसमें बड़े-बड़े कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने क्लासिकल बैले और ओपरा कार्निवल का लुत्फ उठाया। इस फेस्टिवल का आयोजन 26 मई से 23 जुलाई तक किया गया। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed