फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SWOT analysis of Punjab kings team strong opening pair but weak spin attack

IPL 2022: पंजाब की ओपनिंग जोड़ी और डेथ गेंदबाजी शानदार पर स्पिन गेंदबाजी कमजोर, मध्यक्रम भी भरोसेमंद नहीं

Wed, 23 Mar 2022 08:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 08:31 PM IST
सार

पंजाब की ओपनिंग जोड़ी और डेथ गेंदबाजी शानदार है, लेकिन टीम के पास कोई अनुभवी बल्लेबाज नहीं है, जो शुरुआती विकेट गिरने पर पारी को संभाल सके। वहीं राहुल चाहर के अलावा कोई अच्छा स्पिनर भी नहीं है। 
 

विज्ञापन
SWOT analysis of Punjab kings team strong opening pair but weak spin attack
पंजाब किंग्स टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन नए कप्तान मयंक अग्रवाल कैसे टीम की अगुवाई करेंगे। यह देखने वाली बात होगी। राहुल के जाने से टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई है, लेकिन टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं रबाडा और अर्शदीप जैसे गेंदबाज अंत के ओवरों में रन रोकने में माहिर हैं। स्पिन की जिम्मेदारी राहुल चाहर के कंधों पर होगी। हालांकि, हरप्रीत ब्रार और लिविंगस्टोन की स्पिन गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता।  
विज्ञापन


यहां हम पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान इस टीम को कहां काम करना होगा और कैसे यह टीम पूरी तरह से संतुलित टीम बन सकती है। 
विज्ञापन


पंजाब ओपनिंग जोड़ी शानदार डेथ गेंदबाजी भी मजबूत
ओपनिंग जोड़ी हमेशा से ही पंजाब का मजबूत पक्ष रही है और इस साल भी ऐसा ही है। पंजाब के पास मयंक अग्रवाल और शिखर धवन के रूप में दो बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज हैं। जॉनी बेयरस्टो भी जरूरत पड़ने पर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं कगिसो रबाडा दुनिया के सबसे बेहतरीन डेथ गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके आने से टीम आखिरी ओवरों में गेंद के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगी। युवा अर्शदीप ने भी पिछले दो सीजन में अंत के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है और ये दोनों मिलकर बेहतरीन गेंदबाजी अटैक बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के बल्लेबाजी क्रम में भी काफी गहराई है। ऐसे में लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाज चौथे नंबर पर आकर तेजी से रन बटोर सकते हैं और बाद में शाहरुख खान और ओडेन स्मिथ भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

स्पिन गेंदबाजी कमजोर, मध्यक्रम भरोसेमंद नहीं
पंजाब की स्पिन गेंदबाजी काफी कमजोर है। राहुल चाहर, हरप्रीत ब्रार और लियम लिविंगस्टोन पंजाब के स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन चाहर के अलावा कोई भी भरोसेमंद स्पिनर नहीं है। ऐसे में यह टीम बीच के ओवरों में विकेट निकालकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं बना पाएगी। अर्शदीप और रबाडा शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं ले पाते हैं तो यह टीम मुश्किल में फंस सकती है। 

पंजाब के मध्यक्रम में कोई अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है, जो शुरुआती झटके लगने के बाद पारी संभाल सके। बेयरस्टो, लिविंगस्टोन और शाहरुख जैसे खिलाड़ी तेजी से रन बनाने का माद्दा रखते हैं, लेकिन पारी संभालने का काम इनके लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में धवन और मयंक के जल्दी आउट होने पर टीम दबाव में आ सकती है। मयंक की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रहेगी। 

अपने दम पर मैच पलट सकते हैं ये खिलाड़ी
पंजाब की मौजूदा टीम में मैच विनर्स की भरमार है। शिखर धवन से लेकर अग्रवाल, बेयरस्टो और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ी अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। वहीं रबाडा गेंद के साथ मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। यह टीम इस साल प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।  


पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ऋषि धवन, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed