फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Swiss Open 2022: PV Sindhu beat Busanan Ongbamrungphan 21-16, 21-8 to win the women’s singles crown at Swiss Open

Swiss Open Badminton: सिंधु ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब, फाइनल में बुसानन को 21-16, 21-8 से हराया

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

पीवी सिंधु ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में थाईलैंड की बुसानन को 21-16, 21-8 से हरा दिया।

विज्ञापन
Swiss Open 2022: PV Sindhu beat Busanan Ongbamrungphan 21-16, 21-8 to win the women’s singles crown at Swiss Open
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में थाईलैंड की बुसानन को 21-16, 21-8 से हरा दिया।
विज्ञापन


Swiss Open 2022: PV Sindhu Wins Women's Singles Crown
विज्ञापन

जीत के बाद पीवी सिंधु

49 मिनट तक चले फाइनल मैच में सिंधु ने बुसानन को कोई मौका नहीं दिया। पहले गेम में सिंधु को थाईलैंड की खिलाड़ी से टक्कर जरूर मिली। एक समय स्कोर 5-5 से बराबर था। इसके बाद सिंधु ने दो प्वाइंट की लीड बनाई और स्कोर 7-5 कर दिया। इसके बाद बुसानन ने स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। फिर सिंधु ने एक प्वाइंट की लीड बनाई और स्कोर 12-11 कर दिया। 



धीरे-धीरे सिंधु ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। स्कोर 15-13 और फिर 17-5 कर दिया। आखिर में सिंधु ने पहले गेम में 21-16 से जीत हासिल की। दूसरे गेम में सिंधु ने 11-2 की बढ़त बनाई और फिर 21-8 से मैच जीत लिया।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की सुपानिदा केटेथांग को 79 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 15-21, 21-19 से हराया था। उन्हें इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता मिली थी। 

This country is a joke': HS Prannoy slams Arjuna Award selection - The  Statesman
एचएस प्रणय

वहीं, पुरुषों के फाइनल में भारत के एचएस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने उन्हें हराया। क्रिस्टी ने सेमीफाइनल में भारत के किदांबी श्रीकांत को हराया था। वहीं, प्रणय ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 21-19, 19-21, 21-18 से हराया था। प्रणय पांच साल बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने 2017 में यूएस ओपन जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed