फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sushil Doshi Analysis on Sri Lanka vs England Match; Sushil Doshi Pakistan vs South Africa Prediction WC 2023

सुशील दोशी की कलम से: मैथ्यूज श्रीलंका के लिए तुरुप का इक्का; पाकिस्तान-द.अफ्रीका के बीच दिलचस्प होगा मुकाबला

Fri, 27 Oct 2023 09:51 AM IST
Sushil Doshi सुशील दोशी
Updated Fri, 27 Oct 2023 09:51 AM IST
सार

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। मैथ्यूज के वापस आने से टीम में नया जोश भरा है। वहीं, आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला है। इस विश्व कप को लेकर मशहूर कमेंटेटर सुशील दोशी ने अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Sushil Doshi Analysis on Sri Lanka vs England Match; Sushil Doshi Pakistan vs South Africa Prediction WC 2023
सुशील दोशी की कलम से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमस्कार! मैं सुशील दोशी एक बार फिर से आपका स्वागत करता हूं। विश्व कप के मुकाबले बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं और छोटी-छोटी टीमें बड़ी-बड़ी टीमों को आखें दिखा रही हैं। अब देखिए पुराने चैंपियन इंग्लैंड की जो दुर्दशा हुई वो किसी ने सोचा नहीं था। सब कहते थे कि इंग्लैंड ने एक नई तरह की क्रिकेट को जन्म दिया है, जिसे बैजबॉल क्रिकेट कहते हैं और हम यह भी जानते हैं कि पिछले विश्व कप का विजेता इंग्लैंड था, लेकिन इस बार उसका जिस तरह से प्रदर्शन रहा और जिस तरह से तेज गति से रन बनाने के लिए वह विख्यात हैं, भारतीय पिचों पर आकर एकदम से ढह गए।
विज्ञापन


अब गुरुवार को श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह से मात दी और आठ विकेट से जीत हासिल की। उसके साथ ही लग रहा है कि लगभग इंग्लैंड का इस विश्व कप से पटाक्षेप हो गया है। उनके लिए फिर से उभर कर आना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन फिर भी बहुत ही मुश्किल जरूर है। ऐसे में ये सोचने पर विवश हो जाते हैं कि केवल नाम के सहारे आप नहीं जीत सकते। आपको एकाग्रता के साथ नई परिस्थितियों से समझौता बिठाकर अपनी बल्लेबाजी, अपनी गेंदबाजी को लक्षित करना पड़ेगा, तभी आप मैच जीत सकते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड लगभग चुनौती से बाहर होता जा रहा है। एक बात जरूर की श्रीलंका ने कि उन्होंने नए खिलाड़ियों को खिलाया। श्रीलंका ने लाहिरू कुमारा को खिलाया जो कि बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। एंजेलो मैथ्यूज को वापस लाना जैसे उनके लिए तुरुप का इक्का साबित हो गया, क्योंकि उन्होंने न केवल विकेट लिए, बल्कि उनका अनुभव भी श्रीलंका के काम आया। वह अच्छे बल्लेबाज भी हैं और टीम में उनकी वजह से एक विश्वास जागृत हुआ दिख रहा था। एक तरह से उन्होंने इंग्लैंड टीम को पूरी तरह से परास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जो मैच है वह पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच है। पाकिस्तान की काफी बुराई हो रही है। उनके देश में तो कपड़े फाड़े जा रहे हैं। उनके कप्तान की काफी आलोचना हो रही है और पूरी टीम को कहा जा रहा है कि यह बहुत ही बेकार टीम है। मेरे ख्याल से यह भी एक बहुत गलत बात है क्योंकि आपकी टीम अभी भी खेल रही है। विश्व कप में आपकी चुनौती अभी भी बाकी है और ऐसे में टीम का उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए बजाय इसके कि आप टीम को बिल्कुल ही निरस्त कर दें और उसे बेकार बता दें।

हालांकि, आज जो मुकाबला है वह पाकिस्तान के लिए जान लगा देने का मुकाबला है। यहां पर कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी बहुत ही ऊंचे रथ पर सवार है। जिस तरह से ये रन बना रहे हैं, जिस तरह से विकेट ले रहे हैं और जिस तरह से फील्डिंग कर रहे हैं, वह विजेता की भाषा दिखा रहे हैं। उनकी शारीरिक भाषा और उनके व्यवहार से लगता है जैसे वह विजेता बनना चाहते हों और उसी तरह का वह प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए अब मरने मिटने की बात है। जो कुछ बिगड़ना था वह बिगड़ गया। भारत के खिलाफ कड़ी शिकस्त मिली और अफगानिस्तान जैसी छोटी टीम से भी पराजय मिली। अब तो उन्हें कुछ करना और सम्मान वापस पाना है तो दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी श्रेष्ठता दिखानी पड़ेगी। उन्हें दिखाना पड़ेगा कि वो इतने बुरे हैं नहीं जितने की दिखाई दे रहे हैं। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा।


यह विश्व कप अभी भी काफी खुला हुआ है। यह नहीं कह सकते कि भारत ही जीतेगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की है। न्यूजीलैंड एक बहुत ही सक्षम टीम है और हमेशा चुनौती देने वाली टीम है। तो मुकाबले कड़े और बहुत ही बड़े होंगे इसमें कोई शंका की बात नहीं है। आइए दिलचस्पी के साथ हम इन मुकाबलों को खुली आंखों से देखें और इस 50-50 ओवर के विश्व कप में ताबड़तोड़ क्रिकेट का मजा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed