फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav says is this a dream after becoming india t20 team vice captain

IND vs SL: भारतीय टीम का उपकप्तान बनने पर भावुक हुआ यह स्टार खिलाड़ी, बोला- क्या यह सपना है?

Thu, 29 Dec 2022 12:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पांड्या को एक बार फिर टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, विराट और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Suryakumar yadav says is this a dream after becoming india t20 team vice captain
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक को कप्तान बनाया गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 में इस साल भारत के लिए कमाल करने वाले सूर्यकुमार यादव आईसीसी रैंकिंग में पहले ही दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन चुके हैं। अब उन्हें शानदार बल्लेबाजी का फायदा नई जिम्मेदारी के रूप में मिला है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार को पहली बार इस तरह की कोई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव भी भारत के भावी कप्तान बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उपकप्तान बनाए जाने पर सूर्यकुमार ने कहा कि यह एक सपने की तरह है। वह बिना कोई दबाव लिए अपना स्वाभाविक खेल खेलना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसी वजह से हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान और सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है। वह फिलहाल रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहा  "यह (उप-कप्तानी) अपेक्षित नहीं था। मैं केवल यह कह सकता हूं कि इस साल मैंने जिस तरह से खेला है, उसके लिए यह मेरे लिए एक तरह का इनाम है। यह अच्छा लगता है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार ने बताया "मुझे अपने पिता से पता चला जो हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने मुझे सूची आगे बढ़ाई और मुझे एक छोटा सा संदेश भी भेजा- 'कोई दबाव न लें और अपनी बल्लेबाजी का आनंद लें'। एक पल के लिए, मैंने अपनी आंखें बंद कर लीं और अपने आप से पूछा, 'क्या यह एक सपना है?" यह बहुत अच्छा अहसास है।" 


यह पूछे जाने पर कि क्या अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें दबाव में लाएगी, सूर्या ने कहा, "मुझ पर हमेशा जिम्मेदारी और दबाव था। मैं हमेशा अपने खेल का लुत्फ उठाता हूं और कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाता। यह आसान है। मैं सौचने का काम टीम होटल और नेट्स पर करता हूं। जब भी मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं, मैं अपने खेल का आनंद लेने के लिए वहां जाता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed