टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार ने पारी की शुरुआत छक्के के साथ की थी। वहीं, उन्होंने चौके के साथ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, 28 गेंदों में जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय पचासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Third umpire while making that decision. #INDvENGt20 #suryakumar pic.twitter.com/JJp2NldcI8
— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 18, 2021
Violets are blue, so is Sky
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 18, 2021
Dear @icc 'soft signal' why?
#IndvEng #suryakumar #NotOut pic.twitter.com/cCDYXjpMVt
Not Out clear Not Out.
— Krishn Kant Asthana (@KK_Asthana) March 18, 2021
ICC must think something new. #Suriya40 #SuryakumarYadav #INDvsENG_2021 #Suriya #INDvENG #suryakumar pic.twitter.com/Byeysmgbdc
दरअसल, रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद मलान के हाथों से छूटकर मैदान पर लगी थी। मगर मैदानी अंपायर द्वारा सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया गया। इसके बाद मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा। तीसरे अंपायर ने कई एंगलों से देखने के बाद इंग्लैंड की टीम के पक्ष में फैसला दिया और सूर्यकुमार को आउट करार दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अंपायर के विवादित फैसले की वजह से सूर्यकुमार को पवेलियन लौटना पड़ा।
सूर्यकुमार ने 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। बता दें कि सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वो अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रहाणे और किशन ने अपने पहले मैच की पहली पारी में ही ये उपलब्धि हासिल की थी।