फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav epic response on Test call up question after hitting century in IND vs NZ 2nd T20I

IND vs NZ: 'आ रहा है, वो भी आ रहा है', टेस्ट खेलने को लेकर सवाल पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 21 Nov 2022 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

32 साल के सूर्यकुमार ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। न्यूजीलैंड पर जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब दोनों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav epic response on Test call up question after hitting century in IND vs NZ 2nd T20I
सूर्यकुमार यादव शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में धमाल मचाने के बाद सूर्यकुमार यादव की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। सूर्या ने कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 में 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका दूसरा शतक रहा। इससे पहले सूर्यकुमार ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 55 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

32 साल के सूर्यकुमार ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। न्यूजीलैंड पर जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब दोनों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर में खेला जाएगा। सूर्या ने माउंट माउनगनुई के बे-ओवल मैदान पर कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अब सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें टेस्ट खिलाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Suryakumar Yadav epic response on Test call up question after hitting century in IND vs NZ 2nd T20I
शतक के बाद सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार से जब टेस्ट खेलने को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। सूर्या ने कहा- आ रहा है, वो भी आ रहा है। जब हम क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं तो हम लाल गेंद से शुरू करते हैं और मैंने अपनी मुंबई टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेला है। उम्मीद है, मुझे जल्द ही टेस्ट कैप मिल जाएगी।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने कहा- मैं हमेशा अपने अतीत में वापस जाता रहता हूं। जब मैं कमरे में होता हूं या अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा होता हूं, तो हम बात करते रहते हैं कि दो-तीन साल पहले स्थिति कैसी थी और अब क्या स्थिति है। तब से अब क्या बदल गया है। हम उस समय की चर्चा करते रहते हैं। जाहिर तौर पर उस समय थोड़ी हताशा थी, लेकिन हमने हमेशा यह देखने की कोशिश की कि क्या कुछ सकारात्मक है जो मैं उस चरण से निकाल सकता हूं। मैं एक बेहतर क्रिकेटर कैसे बन सकता हूं, कैसे एक कदम आगे बढ़ूं।

Suryakumar Yadav epic response on Test call up question after hitting century in IND vs NZ 2nd T20I
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार हाल ही में टी20 फॉर्मेट में नंबर वन बैटर बने। उन्होंने भारत के लिए अब तक केवल 13 वनडे और 41 टी20 खेले हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) के इस सुपरस्टार बल्लेबाज ने पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देख। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी बल्लेबाज हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउनगनुई में खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम किया। साउदी ने इस मैच में हैट्रिक भी ली। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed