{"_id":"637b56edc548dc18e748cd4c","slug":"suryakumar-yadav-broke-virat-kohli-record-has-highest-strike-rate-in-last-five-overs-india-vs-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार ने कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ा, डेथ ओवर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार ने कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ा, डेथ ओवर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए रन
Mon, 21 Nov 2022 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगनुई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:20 PM IST
सार
एक कैलेंडर ईयर में सूर्यकुमार सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा की बराबरी की। सूर्यकुमार और रजा दोनों ने इसी साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्यकुमार यादव ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 111* रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का रहा। सूर्यकुमार ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। यह इस साल उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में मिला सातवां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था।
विज्ञापन
एक कैलेंडर ईयर में सूर्यकुमार सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा की बराबरी की। सूर्यकुमार और रजा दोनों ने इसी साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, विराट कोहली ने 2016 में छह प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक पूरा किया था। उन्होंने 111 रन की अपनी पारी में पहले 50 रन 32 गेंदों में बनाए थे। वहीं, आखिरी के 61 रन उन्होंने 19 गेंदों में बनाए। सूर्यकुमार ने डेथ ओवर्स यानी आखिरी पांच ओवर में भारत के लिए 62 रन जोड़े। यह भारतीय बल्लेबाज द्वारा आखिरी के पांच ओवर में जोड़े गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल आखिरी पांच ओवर में भारत के लिए 63 रन जोड़े थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में आखिरी के पांच ओवरों में कम से कम 350 रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार यादव का है। वह डेथ ओवर्स में मौजूदा समय में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में आखिरी के पांच ओवर में 15 पारियों में 376 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 255.8 का रहा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल का आखिरी के पांच ओवरों में स्ट्राइक रेट 195.4 का रहा है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यकुमार की पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहला मैच बारिश से धुल गया था। अब 22 नवंबर को तीसरा टी20 खेला जाएगा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम किया।