{"_id":"64d363e3a0722b020109a403","slug":"suryakumar-yadav-admitted-that-his-odi-record-is-really-bad-after-blistering-half-century-against-west-indies-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: 'मेरा वनडे रिकॉर्ड बेहद खराब, स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं'; सूर्यकुमार यादव ने ईमानदारी से दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 'मेरा वनडे रिकॉर्ड बेहद खराब, स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं'; सूर्यकुमार यादव ने ईमानदारी से दिया जवाब
Wed, 09 Aug 2023 03:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 09 Aug 2023 03:31 PM IST
सार
सूर्यकुमार ने टी20 में एक और शानदार पारी खेलने के बाद स्वीकार किया कि वनडे में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब है। उन्होंने वनडे को सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट बताया और कहा कि वह टीम मैनेजमेंट के अनुसार इस फॉर्मेट के हिसाब से खेलने और सीखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव शानदार लय में थे। भारतीय पारी की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने शानदार शुरुआत की और पहला ओवर खत्म होने तक उनका निजी स्कोर 10 रन हो चुका था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 44 गेंद में 10 चौके और चार छक्के लगाते हुए 83 रन जड़ दिए। वह अपने शतक से जरूर चूक गए, लेकिन भारत को जीत की दहलीज पर ले जाने के बाद आउट हुए।
सीरीज के लिहाज से भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला था और सूर्या ने अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई और सीरीज में बनाए रखा। इस पारी के बाद उनकी जमकर तारीफ हुई और सभी ने माना कि वह टी20 में मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हालांकि, वनडे में उनका रिकॉर्ड इतना बेहतर नहीं है और खुद सूर्या ने यह स्वीकार किया कि वनडे में उनका रिकॉर्ड खराब है।
सूर्यकुमार यादव को लगता है कि यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि वनडे में उनका प्रदर्शन वास्तव में खराब रहा है और वह 50 ओवर के प्रारूप में सफल होने का रास्ता खोज रहे हैं। उन्होंने अब तक 26 वनडे खेले हैं और उनका औसत केवल 24.33 और स्ट्राइक रेट 101.38 है। सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज में हाल ही में वनडे सीरीज में 19, 24 और 35 के स्कोर बनाए और इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन बार पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20I में अपने मैच जिताऊ अर्धशतक लगाने के बाद कहा, "क्योंकि हम बहुत अधिक टी20 खेलते हैं, हम जानते हैं कि हमें केवल स्थिति के अनुसार खुद को अभिव्यक्त करने की आवश्यकता है। लेकिन वनडे एक ऐसा प्रारूप है, जिसे हम ज्यादा नहीं खेलते हैं। यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण प्रारूप है, यदि आप शुरुआत में विकेट खो देते हैं, तो आपको टेस्ट की तरह अपना समय लेना होता है। वहीं, अंत में आपको टी20 फॉर्मेट की तरह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी होती है।"
अपने वनडे रिकॉर्ड पर सूर्यकुमार ने कहा "अगर मैं खुद के प्रति ईमानदार हूं, तो वनडे में मेरे नंबर वास्तव में खराब हैं। और यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है, हर कोई यह पहले से ही जानता है। आपको खुद के प्रति ईमानदार होने की जरूरत है, लेकिन फिर बेहतर होना भी महत्वपूर्ण है। रोहित ने यही कहा है और राहुल सर ने मुझसे कहा है कि क्योंकि मैं बहुत अधिक वनडे नहीं खेलता, इसलिए मुझे अभ्यास करने और सोचने की जरूरत है कि मैं क्या कर सकता हूं। मैं अपना समय ले सकता हूं, और अगर मैं आखिरी 10-15 ओवरों में क्रीज पर हूं तो, फिर मुझे खुद सोचना होगा कि मैं टीम के लिए क्या कर सकता हूं।
"उन्होंने मुझसे कहा है कि वे चाहते हैं कि मैं एक पारी में 45-50 गेंदों का सामना करूं। उन्होंने कहा है कि मैं क्रीज पर रहने के दौरान अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता हूं, बस मुझे आखिरी 15-18 ओवरों में ज्यादा से ज्यादा गेंदों का सामना करना होगा।। अब मुझे उस मौके को जिम्मेदारी में बदलना होगा और टीम की जरूरतों के मुताबिक बल्लेबाजी करनी होगी।"
विश्व कप से पहले भारत को एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी हैं, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीने पहले, पांच सितंबर तक 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का एलान करना होगा। विश्व कप टीम के लिए सूर्यकुमार का दावा बेहद कमजोर है, लेकिन वह इसमें शामिल होते हैं या नहीं, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अपनी चोटों से समय पर ठीक हो पाते हैं या नहीं।
सूर्यकुमार ने कहा, "विश्व कप से पहले हमारे पास सात या आठ मैच हैं, जो तैयारी के लिए काफी हैं। हमारे पास एक शिविर भी है, जहां हम सभी एकत्र होंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताना और एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को जानना महत्वपूर्ण है।"

Suryakumar Yadav on his ODI numbers and the backing of Rohit Sharma and Rahul Dravid. pic.twitter.com/rPRO2vMfHX
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 9, 2023