फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Surya Kumar Yadav Shares Photo of his Davil Eye tatoo Mumbai Indians appriciates

Surya Kumar Yadav Tatoo: सूर्यकुमार यादव ने हाथ में बनवाया 'बुरी आंख' वाला टैटू, मुंबई इंडियंस ने की यह टिप्पणी

Sat, 04 Jun 2022 12:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 12:40 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम में अपने नए टैटू की फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने दाएं हाथ में डेविल आई (बुरी आंख) का टैटू बनवाया है। मुंबई इंडियंस ने उनकी कमेंट कर सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है। 
 

विज्ञापन
Surya Kumar Yadav Shares Photo of his Davil Eye tatoo Mumbai Indians appriciates
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अक्सर अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंज किया है और सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार वो किसी और वजह से चर्चा में हैं। सुर्यकुमार यादव ने अपने हाथ में टैटू बनवाया है। उन्हें टैटू का शौक काफी पहले से है और वो पहले भी कई टैटू बनवा चुके हैं। इस बार टैटू बनवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो भी शेयर की है और उनकी यह फोटो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन


31 साल के सूर्यकुमार ने इस बार डेविल आई (बुरी आंक) का टैटू बनवाया है। यह टैटू उनके दाएं हाथ के पंजे पर है। उन्होंने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस शो में अपने पहले टैटू के बारे में बताया था। उन्होंने अपने माता-पिता का नाम लिखवाया था। इसके बाद अपने हाथ पर उन्होंने उनकी फोटो भी बनवाई थी। 
विज्ञापन


 

आईपीएल 2022 में अच्छी लय में थे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 में अच्छी लय में दिखे थे। उन्होंने चोट से वापसी करने के बाद अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन बाकी टीम के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई की टीम मैच नहीं जीत पाई थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए और आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए। छह मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव के हाथ में चोट लगी थी। इस चोट के बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और चार सप्ताह तक मैदान से भी दूर थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, इंग्लैंड का दौरा करने वाली टेस्ट टीम में भी उनका नाम नहीं है। 

इस सीजन सूर्यकुमार मुंबई के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे। उन्होंने 43.29 के औसत और 145.67 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed