जल्द दूल्हा बनेंगे रैना, मां ने पक्की की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले सुरेश रैना ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 196 रनों की नॉटआउट साझेदारी रही। दोनों ने टीम को लगातार10वीं और इस टूर्नामेंट में लगातार छठी बार फतह दिलाई।
शुरुआती झटके लगने के बाद रैना और पारी को संभाला और जीत दिलाई। इस जीत में रैना ने नाबाद 110 रनों की पारी खेली। एक ओर रैना छक्के और चौकों की बरसात कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उनकी मां को इस बात का इल्म हो गया था कि उनका बेटा आज जरूर कमाल करेगा।
इसीलिए मां ने अपने लाडले रैना को शतक लगाने का स्पेशल गिफ्ट दिया है। जैसे ही न्यूजीलैंड की धरती में टीम इंडिया ने मैच जीता। दूसरी ओर रैना की मां ने यहां अपने बेटे की शादी तय कर दी।
वर्ल्ड कप के बाद शादी करेंगे रैना
मिली जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के सुपरमैन सुरेश रैना वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते है। बताया जा रहा है कि रैना की मां ने अपनी दोस्त की बेटी से लाडले रैना की शादी तय की है।
हांलाकि अभी लड़की का नाम क्या है यह पता नहीं चल पाया है। सुनने में यह भी आया है कि रैना भी अपनी मां की पसंद से खुश है। रैना के अलावा उनके घरवाले सभी इस रिश्ते से खुश है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिलने के बाद रैना के घर में खुशी का माहौल है। रैना के घर में जीत के साथ दो-दो खुशियां आई। उनके घर में जमकर पटाखे जलाए और मिठाईयां बांटी।