{"_id":"86786daa-9e2a-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"suresh-raina-may-be-made-hundredth-ipl-six-against-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के खिलाफ 'शतक' लगा सकते हैं रैना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई के खिलाफ 'शतक' लगा सकते हैं रैना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Apr 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं।
रैना आईपीएल में अब तक 97 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में रैना अगर तीन छक्के जमाते हैं तो वे छक्कों का सैंकड़ा पूरा कर लेंगे।
साथ ही वे आईपीएल टी20 टूर्नामेंट में 100 छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल अब तक 134 छक्के जड़ चुके हैं। इस सूची में सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलकिस्ट 86 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा और यूसुफ पठान 82-82 छक्के जड़कर सिक्सरों की टॉप फाइव सूची में हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 79 छक्के जमाए हैं।
विज्ञापन
रैना के नाम है सर्वाधिक रन
सुरेश रैना आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं।
रैना ने 81 मैचों में 14 अर्द्घशतक की मदद से 33.64 की औसत से 2,254 रन बनाए हैं। इन पारियों में रैना ने 97 छक्के और 189 चौके जमाए हैं।
खास बात यह है कि इस मुकाम तक पहुंचने में रैना ने कोई शतक नहीं जमाया है। गौतम गंभीर 2,106 रनों के साथ सूची में दूसरे नंबर पर हैं।