फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina car accident at etawah

क्रिकेटर सुरेश रैना बाल-बाल बचे, चलती गाड़ी का टायर हुआ पंक्चर

Tue, 12 Sep 2017 11:21 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 12 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
suresh raina car accident at etawah
सुरेश रैना

टीम इंडिया के ऑल राउंडर क्रिकेटर सुरेश रैना बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार पंक्चर होने के बाद रैना ने पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने किराए की कार से उन्हें कानपुर के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुरेश रैना अपनी कार से दिल्ली से कानपुर के ग्रीन पार्क में 13 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास उनकी कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- इन पांच वजहों से हो सकती है सुरैश रैना की टीम इंडिया में वापसी 
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर पंक्चर होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रैना ने बताया कि कार खराब होने की वजह से दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे वे कानपुर के लैंडमार्क होटल पहुंचे। गौरतलब है कि टीम इंडिया के ऑल राउंडर और दलीप ट्रॉफी में खेल रही इंडिया ब्लू के कप्तान सुरेश रैना इन दिनों सचिन तेंदुलकर के निर्देशन में दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed