{"_id":"59b751824f1c1bf77f8b6094","slug":"suresh-raina-car-accident-at-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर सुरेश रैना बाल-बाल बचे, चलती गाड़ी का टायर हुआ पंक्चर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर सुरेश रैना बाल-बाल बचे, चलती गाड़ी का टायर हुआ पंक्चर
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ऑल राउंडर क्रिकेटर सुरेश रैना बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार पंक्चर होने के बाद रैना ने पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने किराए की कार से उन्हें कानपुर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुरेश रैना अपनी कार से दिल्ली से कानपुर के ग्रीन पार्क में 13 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास उनकी कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
पढ़ेंः- इन पांच वजहों से हो सकती है सुरैश रैना की टीम इंडिया में वापसी
विज्ञापन
टायर पंक्चर होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रैना ने बताया कि कार खराब होने की वजह से दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे वे कानपुर के लैंडमार्क होटल पहुंचे। गौरतलब है कि टीम इंडिया के ऑल राउंडर और दलीप ट्रॉफी में खेल रही इंडिया ब्लू के कप्तान सुरेश रैना इन दिनों सचिन तेंदुलकर के निर्देशन में दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं।