फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina also retired from international cricket after MS Dhoni

धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी कहा क्रिकेट को अलविदा, कहलाते थे टीम इंडिया के जय-वीरू

Sun, 16 Aug 2020 01:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 16 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina also retired from international cricket after MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और बेहतरीन खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। आईपीएल के 13वें सीजन से ठीक पहले दोनों खिलाड़ियों को यूं अचानक इस खेल को अलविदा कह जाना काफी कुछ कहता है। माही जहां विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से मैदान पर नजर नहीं आए थे तो रैना भी लंबे वक्त से टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन



विज्ञापन

थैंक यू इंडिया, जय हिन्द!'

धोनी के रिटायरमेंट के बाद रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वो भी इस यात्रा में शामिल हो रहे है। चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के बीच 'चिन्ना थाला' के नाम से मशहूर रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो का कैप्शन दिया, 'माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया. जय हिन्द!'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It was nothing but lovely playing with you, @mahi7781 . With my heart full of pride, I choose to join you in this journey. Thank you India. Jai Hind! 🇮🇳

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

 

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना दोनों आईपील में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दम दिखाते नजर आएंगे। टीम 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी। अपने करियर में 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय मैच और 78 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले रैना का करियर शानदार रहा। टेस्ट में जहां उन्होंने एक शतक के साथ 768 रन बनाए तो वन-डे में पांच शतक के साथ 5615 रन जोड़े। गाजियाबद से आने वाले इस खिलाड़ी के नाम एक शतक के साथ 1605 रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed