{"_id":"59b17ec94f1c1bf47f8b4c73","slug":"surat-based-indian-under-17-cricketer-dies-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज जीत के बाद श्रीलंका से आई बुरी खबर, भारतीय क्रिकेटर की मौत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज जीत के बाद श्रीलंका से आई बुरी खबर, भारतीय क्रिकेटर की मौत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह सोढा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 9-0 से जीत हासिल करने के अगले दिन श्रींलका से गुरुवार को एक बुरी खबर आई। गुजरात के अंडर-17 क्रिकेटर देवेद्र सिंह सोढा की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूरत के रहने वाला देवेंद्र कोलंबो में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गया था।
देवेंद्र सूरत के एक क्रिकेट क्लब से जुड़कर क्रिकेट के गुर सीख रहा था। बेटे की क्रिकेटर बनने की चाह पूरी करने के लिए पिता मान सिंह सोढा ने भी उसके लिए हर तरह की सुविधाएं जुटाने की हरसंभव कोशिश की। 3 सितंबर को क्लब की अंडर-17 टीम के लिए देवेंद्र का चयन हुआ था। उनकी टीम राजधानी कोलंबो से 35 किलोमीटर दूर नेगांबो के एक रिसॉर्ट में ठहरी थी। वहीं स्वीमिंग पूल में डूबने से देवेंद्र मौत हो गई।
देवेंद्र की पिता से 5 सितंबर को आखिरी बार बात हुई थी। देवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही सूरत की अंबिका टाउनशिप में शोक की लहर दौड़ गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों का मानना है कि इस हादसे की वजह से देश ने एक उभरता हुआ क्रिकेटर खो दिया है।