फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   supreme court replaces fali nariman-with anil divan for suggesting new bcci Chief

पीछे हटे नरीमन, SC ने दीवान से BCCI संचालक के नाम सुझाने को कहा

Tue, 03 Jan 2017 09:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
supreme court replaces fali nariman-with anil divan for suggesting new bcci Chief
Supreme Court hearing on Saturday - फोटो : Getty Images
सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त करने का निर्णय देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संचालन के नए लोगों की तलाश के लिए फाली एस नरीमन और गोपाल सुब्रामन्यम को एमिकस क्यूरी (न्यायमित्र) नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत के फैसला सुनाने के एक दिन बाद वरिष्ठ अधिवक्ता फाली एस नरीमन ने अदालत से स्वयं को इस मामले से अलग रखने के लिए कहा। नरीमन ने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अगुवाई वाली पीठ को बताया कि उन्होंने 2009 में वकील के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए वह इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन

दो सप्ताह के भीतर सुझाएंगे संचालन करने वाले संभावितों के नाम

supreme court replaces fali nariman-with anil divan for suggesting new bcci Chief
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
फाली एस नरीमन के इस जिम्मेदारी से खुद को अलग करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अनिल दीवान को नया एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। न्यायाधीश टीएस ठाकुर, एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूढ़ की तीन सदस्यीय पीठ ने दीवान को इस मामले में न्यायमित्र के रूप में अदालत की मदद कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रहमण्यम के साथ काम करने और बीसीसीआई का कामकाज देखने के लिए प्रशासकों के नाम सुझाने के लिये कहा है।  

गोपाल सुब्रहमण्यम और अनिल दीवान दो सप्ताह के भीतर बीसीसीआई का संचालन करने वाले संभावितों के नाम कोर्ट को सुझाएंगे। इस मामले पर अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। इसी दिन नए अध्यक्ष के नाम का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed