फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Super Over: Is a new ball available in every super over? Know what are the ICC rules for batsmen and bowlers

Super Over Rules: एक मैच में कितने सुपर ओवर हो सकते हैं? क्या हर बार मिलती है नई गेंद, जानें आईसीसी के नियम

Thu, 18 Jan 2024 11:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच में दो सुपर ओवर हुए। इसके बाद सभी के लिए इससे जुड़े नियमों को समझना मुश्किल हो गया। यहां हम सुपर ओवर से जुड़े सभी नियम बता रहे हैं।

विज्ञापन
Super Over: Is a new ball available in every super over? Know what are the ICC rules for batsmen and bowlers
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। पहली बार टीम इंडिया के किसी मैच में दो सुपर ओवर हुए और भारत ने अंत में जीत हासिल की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। दोनों टीमों ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 212 रन बनाए और पहले सुपर ओवर में 16 और रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में एक नाटकीय और कुछ हद तक विवादास्पद घटनाक्रम के बाद भारतीय टीम को जीत मिली।
विज्ञापन


2019 विश्व कप फाइनल में हुए विवाद के बाद बाउंड्री लगाने से जुड़े नियम को हटा दिया गया था। अब सुपर ओवर से जुड़े नियमों के बारे में कुछ गलतफहमियां हैं, जिन्हें हम यहां दूर करने वाले हैं।
विज्ञापन


गेंदबाज से जुड़े नियम
एक गेंदबाज जिसने पहला सुपर ओवर फेंका है, वह दूसरी बार गेंदबाजी नहीं कर सकता। यही कारण है कि दूसरे सुपर ओवर में न तो अजमतुल्लाह उमरजई और न ही मुकेश कुमार को गेंद दी गई। दोनों तेज गेंदबाजों ने 16 रन दिए थे। दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को फरीद अहमद और भारत को रवि बिश्नोई से गेंदबाजी करानी पड़ी। फरीद ने 11 रन देकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बिश्नोई ने दो विकेट लेकर मैच ही खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारी बदलने के नियम
सुपर ओवर में टीमों के बल्लेबाजी करने का क्रम बदल जाता है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आई। वहीं, दूसरे सुपर ओवर में फिर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। सुपर ओवर में कोई भी टीम लगातार दो पारियों में लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकती।

बल्लेबाजों से जुड़े नियम
एमसीसी के नियम के अनुसार, जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो गया है, वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकता है। सुपर ओवर शुरू होने से पहले दोनों टीमें अपने तीन बल्लेबाजों के नाम तय करती है, जो सुपर ओवर में भाग लेंगे। यदि किसी बल्लेबाज को पहले सुपर ओवर में चुना गया है, लेकिन उसने बल्लेबाजी नहीं की या आउट नहीं हुआ, तो वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी कर सकता है। इसी तरह, यदि वह रिटायर हर्ट हो जाता है, तो विकेट गिरने पर या अगले सुपर ओवर में वह बल्लेबाजी करने के योग्य रहता है। मैच के दौरान भी खिलाड़ी रिटायर हर्ट होने के बाद विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। अधिकतर मौकों पर बल्लेबाज नौवां विकेट गिरने के बाद चोट के बावजूद बल्लेबाजी करते देखे गए हैं। 

भारत ने यशस्वी जयसवाल की जगह दूसरे सुपर ओवर में संजू सैमसन को बल्लेबाजी के लिए भेजा। यह पूरी तरह से एक रणनीतिक निर्णय था। यशस्वी पहले सुपर ओवर में नाबाद थे, लेकिन रिंकू सिंह ने दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी की, क्योंकि वह रोहित की जगह लेने के बाद पहले सुपर ओवर में नाबाद रहे थे। रोहित ने बल्लेबाजी क्यों की, इसे लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। रिटायर होने और रिटायर आउट होने में अंतर है। यदि कोई बल्लेबाज रिटायर हो जाता है, तो वह फिर से बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन रिटायर आउट होने वाला बल्लेबाज को दोबारा बल्लेबाजी का मौका तभी मिलता है, जब विपक्षी कप्तान इसकी अनुमति दे। 

मैच में जो हुआ उसके अनुसार, रोहित 'रिटायर आउट' हो चुके थे, जिसका मतलब है कि उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए आए। इसका मतलब है कि वह रिटायर आउट नहीं रिटायर हुए थे और ताकि आखिरी गेंद में दो रन भागने के लिए रिंकू सिंह तेजी से दौड़ सकें। अगर रोहित रिटायर हुए थे तो उन्हें बल्लेबाजी के लिए आने से पहले इब्राहिम जादरान से अनुमति लेनी थी। मैच के बाद अफगान टीम की बातों से ऐसा नहीं लगा कि रोहित उनकी अनुमति से बल्लेबाजी के लिए आए थे।

एक मैच में कितने सुपर ओवर हो सकते हैं?
आईसीसी के नियम के अनुसार तब तक सुपर ओवर होने चाहिए, जब तक मैच का नतीजा न आ जाए। अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सुपर ओवर भी टाई होता तो तीसरा सुपर ओवर कराया जाता। अगर कोई सुपर ओवर पूरा होने से पहले बारिश आ जाती या किसी अन्य वजह से आगे का खेल संभव नहीं होता तो मैच टाई रहता। 


क्या हर सुपर ओवर में नई गेंद मिलती है?
नहीं, सुपर ओवर के लिए नई गेंद नहीं मिलती। मेजबान क्रिकेट बोर्ड हर टी20 मैच के लिए गेंदों का एक बक्सा उपलब्ध कराता है। इसमें छह नई गेंदें होती हैं और कई पुरानी गेंदें होती हैं, जो अलग-अलग ओवर तक इस्तेमाल की गई होती हैं। सुपर ओवर में उन्हीं गेंदों का इस्तेमाल होता है, जिनसे पूरा मैच खेला गया है। गेंदबाजी करने वाली टीम मैच में इस्तेमाल हुई कोई भी गेंद को सुपर ओवर करने के लिए चुन सकती है। सुपर ओवर में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम भी उन्हीं गेंदों में से कोई गेंद चुन सकती है। वह गेंद भी जिससे विपक्षी टीम ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed