फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: तेवतिया-पराग ने दिलाई राजस्थान को रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में हारी SRH

Sun, 11 Oct 2020 07:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 11 Oct 2020 07:27 PM IST
खास बातें

Snrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live IPL Score: सांस थाम देने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। राहुल तेवतिया और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ियों ने मिलकर लगातार चार मैच से हारती आ रही राजस्थान रॉयल्स को जीत की पटरी पर लौटाया। रॉयल्स को आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे, जिसे पांचवीं गेंद में छक्का मारकर पराग ने बखूबी अंजाम दिया।

विज्ञापन
IPL 2020, SRH vs RR  Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
राजस्थान बनाम हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:20 PM, 11-Oct-2020

सांस थाम देने वाले मैच का अंत

रियान पराग ने 26 गेंदों में 42 रन तो राहुल तेवतिया ने 28 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारियां खेली। दिग्गजों के फेल होने के बाद 78 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे, यहां से दोनों युवा खिलाड़ियों ने पहले टीम को संभाला फिर पारी संवारी और अंत के ओवर्स में जमकर हवाई फायर किए।
 
07:16 PM, 11-Oct-2020

राहुल तेवतिया और रियान पराग ने पलटा मैच

सांस थाम देने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। राहुल तेवतिया और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ियों ने मिलकर लगातार चार मैच से हारती आ रही राजस्थान रॉयल्स को जीत की पटरी पर लौटाया। रॉयल्स को आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे, जिसे पांचवीं गेंद में छक्का मारकर पराग ने बखूबी अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
07:13 PM, 11-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत

खलील अहमद की पांचवीं गेंद: रियान पराग ने छक्का मारा
 
07:12 PM, 11-Oct-2020

अब 2 गेंदों में 2 रन चाहिए

खलील अहमद की चौथी गेंद: राहुल तेवतिया ने 1 रन लिए
07:11 PM, 11-Oct-2020

अब तीन गेंदों में तीन रन चाहिए

खलील अहमद की तीसरी गेंद: राहुल तेवतिया ने 2 रन लिए
07:10 PM, 11-Oct-2020

चार गेंदों में पांच रन चाहिए

क्रीज पर राहुल तेवतिया
विज्ञापन
विज्ञापन
07:09 PM, 11-Oct-2020

आखिरी छह गेंदों में 8 रन चाहिए

खलील अहमद की पहली गेंद: रियान पराग ने 2 रन लिए
खलील अहमद की दूसरी गेंद: रियान पराग ने 1 रन लिए
 
07:06 PM, 11-Oct-2020

19वें ओवर में 14 रन

अगली दो गेंदों में 10 रन। राहुल तेवतिया ने तीसरी गेंद में चौका और चौथी गेंद में छक्का मारा। 19 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 151/5 रियान पराग (33) और राहुल तेवतिया (42)
07:04 PM, 11-Oct-2020

टी नटराजन फेंक रहे 19वां ओवर

शुरुआती दो गेंदों में सिर्फ दो रन आए
07:00 PM, 11-Oct-2020

12 गेंदों में 22 रन चाहिए

राशिद खान को राहुल तेवतिया ने लगातार तीन चौके मारे। 18वें ओवर से 14 रन आए। राजस्थान की मैच में वापसी। 18 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 137/5 रियान पराग (31) और राहुल तेवतिया (30)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed