फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad vs kings xi punjab live score match 48 ipl 2019 srh vs kxip live scorecard

IPL 2019: विदाई मैच में चमका वॉर्नर का बल्ला, हैदराबाद ने पंजाब को 45 रन से हराया

Tue, 30 Apr 2019 05:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 30 Apr 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad vs kings xi punjab live score match 48 ipl 2019 srh vs kxip live scorecard
srh

डेविड वॉर्नर (81 रन, 56 गेंद, 7 चौके और 2 छक्के) की आक्रामक पारी और खलील अहमद (3 विकेट) व राशिद खान (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने सोमवार को इंडियन टी-20 लीग के 48वें मुकाबले में पंजाब को 45 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर167 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने अंकतालिका में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है। पंजाब की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ छठए स्थान पर मौजूद हैं। वॉर्नर को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। महज 11 रन के स्कोर पर ही पंजाब को धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (4) को रूप में पहला झटका लगा। खलील अहमद ने गेल को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से राहुल ने मयंक अग्रवाल (27) के साथ मिलकर पारी के स्कोर को 60 के पार पहुंचाया।मगर 8.4 ओवर में राशिद खान ने मयंक को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए मयंक ने राहुल के साथ मिलकर 60 रन की साझेदारी की। 10.5 ओवर में खलील ने पंजाब को निकोलस पूरन (21) के रूप में तीसरा झटका दिया। खलील ने पूरन को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद 13वें ओवर में पंजाब के लगातार दो विकेट गिरे। ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने डेविड मिलर (11) को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराय, जबकि आखिरी गेंद पर राशिद ने कप्तान अश्विन (0) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कर पंजाब को पांचवां झटका दिया। 18.2 ओवर में खलील अहमद ने केएल राहुल को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया और पंजाब को तगड़ा झटका दिया। राहुल ने 56 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली।

इससे पहले हैदराबाद ने पंजाब के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा है। वॉर्नर के अलावा हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे (36), ऋद्धिमान साहा (28), नबी (20) और कप्तान विलियमसन ने 14 रन जोड़े। वहीं, पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी और आर अश्विन ने 2-2 और अर्शदीप सिंह और मुरुगन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।

बल्लेबाजी करने उतरी डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 6.2 ओवर में मुरुगन अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (28) को प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। पहेल विकेट के लिए साहा ने वॉर्न के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी की। 

यहां से वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और हैदराबाद के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान अश्विन ने मनीष पांडे (36) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। दूसरे विकेट के लिए पांडे ने वॉर्नर के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इस ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने पंजाब को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। अश्विन ने वॉर्नर को मुजीब उर रहमान के हाथओं कैच आउट कराकर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 56 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रन की बेहतरीन पारी खेली।

इसके बाद 19वें ओवर में हैदराबाद को दो विकेट गिरे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने विलियमसन (14) को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच आउट कराया, जबकि चौथी गेंद पर शमी ने मोहम्मद नबी (20) को क्लीन बोल्ड कर हैदराबाद को पांचंवां झटका दिया। 19.1 ओवर में हैदराबाद को राशिद खान के रूप में छठा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने राशिद खान (1) को बोल्ड किया। 

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को इंडियन टी-20 लीग के 48वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान केन विलियमसन ने अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबीं और संदीप शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, पंजाब ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। कप्तान अश्विन ने प्लेइंग इलेवन में मुजीब उर रहमान, प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। बता दें कि प्रभसिमरन सिंह का यह डेब्यू मैच है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, आर अश्विन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, ऋद्धिमान साहा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed