फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 live scorecard at hyderabad

IPL 2018: युसूफ पठान की पावर से जीता हैदराबाद, रोमांचक मैच में दिल्ली को 7 विकेट से हराया

Sun, 06 May 2018 02:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 live scorecard at hyderabad
युसूफ पठान

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 36वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 3 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते ही 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। राशिद खान को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

विज्ञापन


इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 9 मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। हैदराबाद ने 9 में से 7 मैच जीती है। वहीं, दिल्ली पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस हार के साथ दिल्ली की टीम फिलहाल 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली ने 10 मैचों में उसने तीन जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


दिल्ली द्वारा मिले जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिखर धवन और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने एलेक्स हेल्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 31 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। पहले विकेट के लिए हेल्स और धवन के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक बार फिर मिश्रा ने शिखर धवन (33) को क्लीन बोल्ड किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से विलियमसन और मनीष पांडे ने पारी को संभाला ही था कि प्लंकेट ने मनीष पांडे (21) को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए पांडे और विलियमसन के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने 2 और लैम प्लंकेट ने 1 विकेट झटके। इसके बाद ऑलराउंडर युसूफ पठान (12 गेंद, 27 रन, 2 चौके और 2 छक्के) और कप्तान केन विलियमसन (32) दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 32 रनों की साझेदारी हुई।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। डेनियल क्रिस्टियन (7*) के साथ विजय शंकर 23 रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे।

पृथ्वी शॉ ने खेली धमाकेदार पारी

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 live scorecard at hyderabad
पृथ्वी शॉ - फोटो : ipl

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 रन के स्कोर पर दिल्ली का पहला विकेट ग्लेन मैक्सवेल (2) के रूप में गिरा। वह रनआउट हो गए। संदीप शर्मा ने उन्हें रनआउट किया। यहां से शॉ और अय्यर की जोड़ी ने दिल्ली की पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई ही थी कि राशिद खान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ को सिद्धार्थ कौल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। शॉ 36 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 86 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 125 रन के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट कप्तान श्रेयर अय्यर के रूप में गिरा। सिद्धार्थ कौल ने अय्यर को शिखर धवन के हाथओं कैच आउट कराया। वह 36 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा नमन ओझा 17वें ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हुए। वहीं, इसी ओवर की पांचवी गेंद पर राशिद खान ने ऋषभ पंत को LBW आउट किया। वह 18 रन बनाकर डगआउट लौटे। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान ने 2 और सिद्धार्थ कौल ने 1 विकेट चटकाए।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 live scorecard at hyderabad
srhvdd

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयय अय्यर ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के 36वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने का फैसला किया। दोनों टीमों में बदलाव किया गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसम ने बसिल थंपी की जगह भुननेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया। वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किया। दिल्ली के कप्तान अय्यर ने  डेनियल क्रिस्टियन और नमन ओझा को टीम में शामिस किया, जबकि कॉलिन मुनरो और शाहबाज नदीम को बाहर बैठना पड़ा।

टीमेंः-

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, नमन ओझा, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिस्टियन, विजय शंकर, लैम प्लंकेट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद: एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed