फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers hyderabad owner Kavya Maran trolled after David Warner 92 runs inning for dropping him

DC vs SRH: वॉर्नर की 92 रन की पारी के बाद ट्रोल हुईं हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन, फैंस बोले- छोटी बच्ची हो क्या

Fri, 06 May 2022 02:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 May 2022 02:04 PM IST
सार

हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर ने नाबाद 92 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहय योगदान दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर काव्या मारन को जमकर ट्रोल किया गया। 
 

विज्ञापन
Sunrisers hyderabad owner Kavya Maran trolled after David Warner 92 runs inning for dropping him
काव्या मारन और डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पांचवीं जीत हासिल कर ली है। इस सीजन के 50वें मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 186 रन बना पाई और 21 रन से यह मैच हार गई। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 58 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के साथ ही अपनी पुरानी टीम हैदराबाद से बदला पूरा कर लिया। पिछले सीजन में खराब फॉर्म के बाद वॉर्नर से हैदराबाद की कप्तानी छीन ली गई थी और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रीटेन भी नहीं किया गया। अब वॉर्नर ने दिल्ली के लिए आठ मैच में चार अर्धशतक लगाए हैं। वो ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हैं। हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर की मैच जिताऊ पारी के बाद सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। वॉर्नर को रीटेन न करने के लिए फैंस जमकर उनका मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद की टीम को संभालती हैं काव्या
अपनी खूबसूरती के चलते नेशनल क्रश रहने वाली काव्या हैदराबाद की टीम को मैनेज करती हैं। खिलाड़ियों को खरीदने से लेकर उनके मैंनेजमेंट और टीम की बाकी गतिविधियों में भी काव्या का हाथ होता है। 2016 में हैदराबाद को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले वॉर्नर आईपीएल में पहली बार 2021 में फ्लॉप हुए थे, लेकिन हैदराबाद ने उनका समर्थन करने की बजाय उनसे कप्तानी छीनी और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया। इसके बाद वॉर्नर ने शानदार वापसी की है। 




चौथे विकेट के लिए 122 रन जोड़े
वॉर्नर ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोवमन पॉवेल के साथ चौथे विकेट लिए 122 रन की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम का स्कोर 207 तक ले गए। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 89वां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गोल को पछाड़कर टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। गेल ने टी20 में 88 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में विराट कोहली 77 अर्धशतक के साथ तीसरे और एरोन फिंच 70 अर्धशतक के साथ चौथे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 69 अर्धशतक लगाए हैं। 




हैदरबाद पर जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई हैं और इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। वहीं, हैदराबाद लगातार तीन हार के बाद छठे स्थान पर पहुंच गई है और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed