फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad full squad after IPL 2021 auction

सनराइजर्स ने सबसे कम तीन खिलाड़ी ही खरीदे, IPL नीलामी के बाद देखें SRH का पूरा स्क्वॉड

Fri, 19 Feb 2021 01:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad full squad after IPL 2021 auction
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : social media

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए हुई नीलामी कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे तो कई खाली हाथ गए। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा। पंजाब ने सर्वाधिक नौ खिलाड़ी खरीदे तो सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर ही दांव लगाया।

विज्ञापन

SRH के लिए खेलेंगे केदार जाधव

सिर्फ तीन खिलाड़ियों को लेने के बावजूद हैदराबाद ने अपने 25 क्रिकेटर्स का कोटा पूरा कर लिया। नीलामी के बाद उसके पास 6.95 करोड़ भी बच गए। SRH पहले ही एक संतुलित टीम थी इसलिए उन्हें ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं थी। चेन्नई से रिलीज किए जाने के बाद 2 करोड़ के बेस प्राइस में मिले केदार जाधव मध्यक्रम को मजबूती दे सकते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब से आए स्पिनर मुजीब-उर-रहमान शायह ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाए। वह अपने दो अफगानी साथी खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी का साथ निभाते नजर आएंगे।

  • केदार जाधव (2 करोड़)
  • मुजीब-उर-रहमान (1.5 करोड़)
  • जे सुचित (30 लाख)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी के बाद हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड

  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, ऋधिमान साहा (विकेटकीपर) श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विराट सिंह
  • ऑलराउंडर्स: मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव
  • स्पिनर्स: राशिद खान, शाहबाज नदीम, जे सुचित, मुजीब-उर-रहमान
  • पेसर्स: भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, बासिल थम्पी, टी. नटराजन, खलील अहमद, सिद्धार्थ कॉल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed