फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers hyderabad captain kane williamson fined 12 lakh for slow over rate

RR vs SRH: केन विलियमसन पर दोहरी मार, टीम की शर्मनाक हार के बाद लगा भारी जुर्माना

Wed, 30 Mar 2022 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 04:18 PM IST
सार

हैदराबाद की टीम को अपने पहले मैच में ही करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम के कप्तान केन विलियमसन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया है। 
 

विज्ञापन
Sunrisers hyderabad captain kane williamson fined 12 lakh for slow over rate
टॉस के दौरान एसआरएच के कप्तान केन विलियम्सन और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन - फोटो : twitter @ipl

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं रही है। पहले ही मैच में टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान ने हैदराबाद को 61 रन से हराया। इसके साथ ही हैदराबाद इस सीजन पहली टीम बनी, जो लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। इससे पहले चार टीमों ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया है। इस मैच में हैदराबाद की टीम तय समय पर अपने 20 ओवर भी नहीं कर पाई। धीमी ओवर गति के लिए टीम के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया "राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए सनराइजर्स हैदराबाद पर जुर्माना लगाया गया है। न्यूनतम ओवर से जुड़े मामले पर यह टीम इस सीजन पहली बार दोषी पाई गई है। इस वजह से टीम के कप्तान केन विलियमस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।"
विज्ञापन


राजस्थान की बड़ी जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए अपने 100वें मैच में खास पारी खेली। वे 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए।  वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 41 रन और शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाए। वे 41 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 14 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। हैदराबाद के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसमें राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed