{"_id":"67ecac8cc9c9c3f7f6043872","slug":"sunrisers-hyderabad-and-hyderabad-cricket-association-reached-a-resolution-over-complimentary-ticket-in-ipl-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: सनराइजर्स और हैदराबाद क्रिकेट संघ के बीच आम सहमति बनी, HCA को मुफ्त पास देना जारी रखेगी फ्रेंचाइजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: सनराइजर्स और हैदराबाद क्रिकेट संघ के बीच आम सहमति बनी, HCA को मुफ्त पास देना जारी रखेगी फ्रेंचाइजी
Wed, 02 Apr 2025 08:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Apr 2025 08:49 AM IST
सार
सनराइजर्स ने एचसीए पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल संचालन परिषद से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद और हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के बीच टिकट आवंटन को लेकर आखिरकार आम सहमति बन गई है। हाल ही में सनराइजर्स ने एचसीए पर मुफ्त पास देने को लेकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे और अपने घरेलू मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बजाए किसी और शहर में कराने की धमकी दे डाली थी। अब हालांकि दोनों पक्षों के बीच इस मामले को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सनराइजर्स ने बीसीसीआई से हस्तक्षेप की अपील की थी
सनराइजर्स और एचसीए की मंगलवार को बैठक हुई जिसमें यह तय हुआ कि फ्रेंचाइजी संघ को 3900 नि:शुल्क पास आवंटन जारी रखेगी। दोनों पक्षों के बीच विवाद उस वक्त बढ़ गया जब सनराइजर्स ने एचसीए पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल संचालन परिषद से हस्तक्षेप करने की मांग की। सनराइजर्स ने धमकी दी थी कि अगर एचसीए फ्रेंचाइजी को ब्लैकमेल करना जारी रखता है तो वे अपने घरेलू मैचों को दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने पर विचार करेंगे।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी, गुजरात की नजरें लय बरकरार रखने पर होंगी

सनराइजर्स-एचसीए ने संयुक्त बयान जारी किया
मामले को सुलझाने के लिए एचसीए सचिव आर देवराज ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की। चर्चा के लिए सनराइजर्स के प्रतिनिधि किरण, सरवनन और रोहित सुरेश मौजूद थे। एचसीए और सनराइजर्स ने एक संयुक्त बयान में कहा, चर्चा के दौरान फ्रेंचाइजी ने एचसीए, सनराइजर्स और बीसीसीआई के बीच मौजूदा त्रिपक्षीय समझौते का सख्ती से पालन करने का प्रस्ताव रखा तथा सुनिश्चित किया कि सभी वर्गों में उपलब्ध स्टेडियम क्षमता के 10 प्रतिशत के अनुसार इन्हें आवंटित किया जाए। एचसीए ने बदले में प्रत्येक श्रेणी में पास के मौजूदा आवंटन को बनाए रखने का प्रस्ताव रखा जो वर्षों से चली आ रही प्रथा के अनुरूप है। एसआरएच के मुख्य कार्यकारी अधिकरी षणमुगम के साथ गहन चर्चा और आगे की टेलीफोन चर्चा के बाद निम्नलिखित प्रस्ताव पर सहमति हुई। एचसीए को 3900 मानार्थ पास का आवंटन अपरिवर्तित रहेगा जो चली आ रही प्रथा के अनुरूप है।