फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Narine pulls out of West Indies' World Cup squad.

9 रन पर झटके 6 विकेट, फिर भी वर्ल्ड कप से हटे नारायन

Wed, 28 Jan 2015 11:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Jan 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
Sunil Narine pulls out of West Indies' World Cup squad.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में संकट का दौर बना हुआ है। विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड और ड्वेन स्मिथ जैसे क्रिकेटरों को बाहर करने के बाद वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में अपने करिश्माई गेंदबाज सुनील नारायन का भी साथ मिलेगा।

विज्ञापन


विंडीज बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पोलार्ड और स्मिथ को बाहर करना काफी नहीं था कि अब उसके सबसे बेहतरीन गेंदबाज का साथ ही इस वर्ल्ड कप में नहीं मिलने जा रहा। नारायन ने इस टीम से हटने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


इस रहस्यमयी फिरकी गेंदबाज को पिछले साल भारत में हुए चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वह चैंपियंस लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल थे और आईपीएल में भी इसी टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायन ने अपना फैसला सुनाते हुए बोर्ड से कहा है कि अपनी गेंदबाजी एक्शन में सुधार लाने के लिए अभी और काम करने की जरूरत है और इस पर वह अपना फोकस करना चाहते हैं।

क्या गजब की वापसी की थी नारायन ने

Sunil Narine pulls out of West Indies' World Cup squad.

रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन ने (वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड) से कह दिया है कि अपनी गेंदबाजी में सुधार खुद अपने स्तर पर कर लेंगे। उन्होंने बोर्ड का उसका योगदान लेने से मना कर दिया है।

चैंपियंस लीग में गेंदबाजी पर बैन लगने के बाद 3 महीने हो चुके हैं और उन्होंने इस दौरान प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं खेली है। 3 महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद नारायन ने रविवार को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में एक घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होंने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की ओर से खेलते हुए 8 ओवर डाले और 6 विकेट झटक लिए।

अपने 8 ओवर के स्पेल में 3 मेडन के साथ 9 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। इसमें अनुभवी बल्‍लेबाज शिवनारायन चंद्रपॉल का बड़ा विकेट भी शामिल है। उन्होंने चंद्रपॉल को एक बेहतरीन ऑफब्रेक के साथ पगबाधा कर ‌चलता किया। उन्होंने अपने 6 में से 5 बल्‍लेबाजों को पगबाधा कराया।

हालांक‌ि इस बेहद गजब की वापसी के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे लेकिन नारायन ने स्वीकार किया कि अभी वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। घरेलू वनडे टूर्नामेंट में मिली कामयाबी के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन उन्होंने बोर्ड को बता दिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह तभी वापसी करेंगे जब उन्हें 100 फीसदी भरोसा हो जाए कि वह अब तैयार हैं खेलने के लिए।

प्रतिबंधित होने के बावजूद वल्ड्र कप टीम में थे नारायन

Sunil Narine pulls out of West Indies' World Cup squad.

आश्चर्यजनक है कि रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन ने आईसीसी के उस फैसले के एक हफ्ते के अंदर वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया है जिसमें उसने कहा था कि वह उन गेंदबाजों के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के आधार पर सुनवाई करेगा जिनकी गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर रिपोर्ट की जा चुकी है।

गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर दुनियाभर की कई टीमों के गेंदबाजों पर सवाल खड़े किए जा चुके हैं जिससे उनकी टीमों की योजना पर पानी फिर गया है। कई टीमों को अपने प्रमुख गेंदबाजों के प्रतिबंधित होने से अपनी योजना तक बदलनी पड़ रही है।

सईद अजमल को गेंदबाजी से प्रतिबंधित किए जाने से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तैयारियों को झटका लगा ही है। वहीं वेस्टइंडीज बोर्ड ने सुनील नारायन को चैंपियंस लीग में गेंदबाजी से प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद वर्ल्ड कप के लिए घोषित 15 खिलाड़ियों में शामिल किया था। लेकिन उनके फैसले ने वेस्टइंडीज टीम को तगड़ा झटका दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed