KKR को लग सकता है बड़ा झटका, एक्शन को लेकर विवादों में फंसा उनका सबसे बड़ा गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल 2018 से बाहर हो सकते हैं। खबर है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलते हुए उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। दरअसल दुबई में खेले जा रहे लाहौर कलंदर और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के एक मुकाबले में उनकी बॉलिंग एक्शन को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को लिखित शिकायत की गई है। अब देखना रोचक होगा कि कैरेबियाई बोर्ड इस पर क्या फैसला सुनाता है।
नरेन के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि अभी उन्हें वॉर्निंग लिस्ट में रखा गया है और ऐसे में वह पीसीएल में खेल सकते हैं। लेकिन परेशानी तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए है क्योंकि अभी आईपीएल शुरू होने में 20 दिन है और यदि वेस्टइंडीज बोर्ड उनके खिलाफ फैसला सुनाता है तो वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
📰 Sunil Narine has been reported for a suspected illegal bowling action during match between Lahore Qalandars & Quetta Gladiators at Sharjah.
विज्ञापन विज्ञापन
Narine has now been placed on the warning list and may continue to be selected to play and bowl for his team in the #HBLPSL. pic.twitter.com/DndD6hZphW — PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 15, 2018
बता दें कि केकेआर ने नरेन को 12.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया हुआ है। इसके अलावा इस फ्रैंचाइजी ने जिस दूसरे खिलाड़ी को रिटेन किया है वह भी वेस्टइंडीज का ही है। नरेन के अलावा आंद्रे रसेल को 8.5 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन वह भी इन दिनों अपनी हैमस्ट्रिंग की तकलीफ से जूझ रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि केकेआर के सिर्फ यह दो ही खिलाड़ी उनके लिए सिरदर्द नहीं है बल्कि इनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस बार के आईपीएल से बाहर हो सकते हैं।
मिशेल जॉनसन जिम फुड़वा बैठे अपनी सिर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन हाल ही में जिम में वर्कआउट के दौरान अपनी सिर फुड़वा बैठे और डॉक्टरों को उनका खून रोकने के लिए 16 टांके लगाने पड़े। माना जा रहा है कि वह चोट के कारण शुरूआती मैचों में न खेलें। केकेआर ने उन्हें खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।
क्रिस लिन कर बैठे अपने कंधे को चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में अपने कंधे को चोटिल कर बैठे और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस तरह की खबर भी आ रही थी कि केकेआर उन्हें अपना कप्तान भी नियुक्त करना चाह रहा था। उन्होंने लिन को नीलामी में 9.6 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था।
मिशेल स्टार्क अपने देश के लिए दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हैं
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। अभी इस सीरीज के दो ही मैच पूरे हुए हैं और ऐसे में कहीं वह भी आईपीएल से पहले खुद को चोटिल कर बैठे को केकेआर के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।