फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar said India might prefer facing Australia over South Africa in semi final of Champions Trophy

Champions Trophy: द. अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया, सेमीफाइनल में किससे भिड़ना पसंद करेगा भारत? गावस्कर ने दिया जवाब

Sat, 01 Mar 2025 09:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

भारत के अंतिम ग्रुप मैच के बाद ही सेमीफाइनल का कार्यक्रम तय होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के ग्रुप बी के अंतिम मैच में हराकर इस ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गावस्कर ने इस बारे में राय रखी है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से किसका सामना करना पसंद करेगी।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar said India might prefer facing Australia over South Africa in semi final of Champions Trophy
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के बजाए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद करेगी। भारतीय टीम ग्रुप चरण के शुरुआती दो मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब उसका सामना रविवार को न्यूजीलैंड से होगा। अगर रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम यह मैच जीतने में सफल रही तो ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगी और सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जो ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड मैच से तय होगा सेमीफाइनल का कार्यक्रम
भारत के अंतिम ग्रुप मैच के बाद ही सेमीफाइनल का कार्यक्रम तय होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के ग्रुप बी के अंतिम मैच में हराकर इस ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गावस्कर ने इस बारे में राय रखी है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से किसका सामना करना पसंद करेगी। भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि रोहित की सेना अंतिम चार में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चाहेगी क्योंकि कंगारू टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण इतना अनुभवी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर की नजर में दोनों टीमें मजबूत 
गावस्कर ने कहा, दोनों ही मजबूत टीमें हैं, इसमें कोई गलती नहीं करें। ऐसी कोई टीम नहीं है जिसका भारत नाम लेगा क्योंकि उसे पता है कि अब वह नॉकआउट दौर में प्रवेश कर रहा है। यहां करो या मरो का मुकाबला रहता है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे किसी पसंदीदा टीम का नाम लेगी। हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद कर सकती है क्योंकि उन्होंने इस टीम के खिलाफ काफी खेला है और दक्षिण अफ्रीका की तुलना में वह कंगारू टीम का ज्यादा समझती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला था। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद करेगी क्योंकि उनके मुख्य गेंदबाज टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड नहीं हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड चेज के साथ की थी। इंग्लैंड ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 352 रनों का लक्ष्य रखा था और कंगारू टीम ने जोश इंग्लिस की शतकीय पारी के दम पर मैच जीत लिया था जो आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट का सबसे सफल रन चेज था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया और टीम चार अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed